- नेल पेंट में भी दिख रहा है फुटबॉल व‌र्ल्डकप का जादू

- ग‌र्ल्स एंड ब्वायज बनवा रहे हैं फुटबॉल की डिजाइन और देशों के झंडों के डिजाइन के नेल पेंट

Meerut : फीफा का फीवर किसी से छुपा नहीं है। लोगों की रगों में दौड़ रहा फुटबॉल व‌र्ल्डकप का जादू अब उनके हाथों के नाखूनों में भी दिखने लगा है।

नेल पेंट में फुटबॉल

यूथ के बीच इस समय फुटबॉल का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है। फुटबॉल के डिजाइन को नेल पेंट में उकेरना युवाओं का ट्रेंड बन गया है। लड़कियां फुटबॉल के डिजाइन, फुटबॉल व‌र्ल्ड कप में भाग ले रहे देशों के झंडों को नेल पेंट में उकेर रही हैं।

लड़के भी नहीं पीछे

फुटबॉल लड़कों का फेवरेट गेम माना जाता है। ऐसे में लड़के भी फुटबॉल के डिजाइन के नेल पेंट लगवाने पार्लर पहुंच रहे हैं। उन्हें ये डिजाइन काफी पसंद भी आ रहे हैं।

किसके कितने रेट

जहां तक रेट की बात है तो ये नेल पेंट डिजाइन ज्यादा महंगे भी नहीं हैं। पार्लरों में ये डिजाइन क्00 रुपए से लेकर ख्00 रुपए में बनवाए जा रहे हैं।

दिखता है अलग लुक

फुटबॉल की डिजाइन में लगे नेल पेंट इतने साफ हैं कि ये दूर से ही आकर्षक लगते हैं। नीले, पीले, लाल, हरे, नारंगी कलर्स में ये डिजाइन खूब धूम मचा रहे हैं।

लड़के और लड़कियों में फुटबॉल व‌र्ल्डकप नेल पेंट का क्रेज बढ़ रहा है। युवा यहां तक कि लड़के इन्हें लगवाने से कतई नहीं हिचक रहे हैं।

ऋचा शारदा, विज ब्यूटी पाल

समीर बना मैन ऑफ द टूर्नामेंट

रूद्गद्गह्मह्वह्ल: फ्एस क्रिकेट एकेडमी द्वारा गाजियाबाद में आयोजित द्वितीय सिटीजन अंडर-क्फ् लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में एसजी कैंट क्लब के समीर रिजवी को मैन आफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया। इसमें समीर को साइकिल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। समीर रिजवी ने इस टूर्नामेंट सर्वाधिक पांच मैचों में ब्98 रन और म् विकेट लिए। इस अवसर पर रणजी खिलाड़ी नमन शर्मा, गौरव गोयल, तनकीब अख्तर आदि ने उसे बधाई दी।