- शादीशुदा महिला के साथ उसके ही प्रेमी व दो साथियों ने किया गैंगरेप

- पुलिस घटना स्थल को दिल्ली बताकर मामला वहां भेजने की तैयारी

- महिला के प्रेमी ने किया था उससे शादी का वादा

रूद्गद्गह्मह्वह्ल : दिल्ली की एक महिला का शुक्रवार रात को कार में तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देकर तीनों उसे मोदीनगर स्थित एक अस्पताल के सामने छोड़कर भाग गए। रेप करने वालों में से एक महिला का प्रेमी भी है। महिला शादीशुदा है और उसका दिल्ली के ही रहने वाले किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने महिला को शादी करने का झांसा देकर बुलाया। प्रेमी के साथ दो और साथी भी थे। रात भर तीनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। सूचना मिलने पर दौराला थाना पुलिस ने मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया है, लेकिन वह घटना स्थल मेरठ नहीं बल्कि दिल्ली बता रही है। पुलिस अब इस मामले को विवेचना के लिए दिल्ली भेजने की तैयारी कर रही है।

प्रेमी के संग फरार हुई थी

साउथ दिल्ली में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला ने बताया कि उसका दिल्ली में ही रहने वाले नकुल के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने उसके साथ शादी करने का वादा किया था। शुक्रवार को उसने शादी करने के बहाने उसे घर से बुलाया। दिल्ली में ही उसके लिए कार भिजवाई। महिला ने बताया कि शाम 6 बजे के बाद जब कार उसे लेने आई तो उस समय उसमें ड्राइवर के अलावा कोई नहीं था। ड्राइवर ने बताया था कि नकुल ने ही उसके लिए कार भिजवाई है। इसके बाद वह कार में बैठ गई।

प्रेमी ने साथियों संग किया रेप

कार में बैठने के बाद डाइवर उसे लेकर चल दिया। काफी देर तक दिल्ली में टहलाने के बाद कार एक जगह रूकी जहां नकुल और उसका एक साथी भी बैठ गए। महिला ने बताया कि कुछ देर बार ही नकुल उसके साथ गलत हरकत करने लगे। उसने इसका विरोध किया, इसके बाद नकुल ने उसके साथ जबरदस्ती की। महिला ने बताया कि नकुल के बाद उसके साथी और ड्राइवर ने भी बलात्कार किया। महिला के मुताबिक रात भर तीनों उसके साथ गलत काम करते रहे।

पुलिस को दी सूचना

सुबह मोदीपुरम स्थित सर्वहित हॉस्पिटल पर पहुंचने पर नकुल ने कार रुकवाई। महिला ने बताया कि नकुल ने अपनी तबियत बिगड़ने की बात कहते हुए चेकअप कराने को कहा। इसके बाद वह भी कार से उतरी तो नकुल उसे वहीं पर छोड़कर चला गया। हॉस्पिटल से ही थाना पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। महिला ने इसकी सूचना अपने पति को भी दे दी है। सीओ दौराला ने बताया कि मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।

---------

पहले पुलिस करती रही आनाकानी

हॉस्पिटल से सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पहले तो पुलिस घटना स्थल को लेकर टाल मटोल करती रही। पुलिस उसे दिल्ली जाने की बात कह रही थी। सीओ दौराला भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला का मेडिकल कराने के बाद नकुल और बाकी दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। अब पुलिस इस मामले को दिल्ली भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला घटना स्थल के बारे में कुछ भी बता नहीं पा रही है। उसके साथ यह घटना दिल्ली में ही हुई है।

मामला संदिग्ध मान रही है

पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति के साथ उसका प्रेम प्रसंग था उसका ठीक से नाम तक नहीं जानती। यही नहीं वह कहां रहता है यह भी नहीं जानती। नकुल किस जगह से कार में चढ़ा, वह यह जगह भी बता नहीं पा रही है। यही नहीं उसके पति से बात हुई तो उसने बताया कि उसकी पत्‍‌नी से लगातार फोन पर बात हुई है। तब उसने यही बताया कि वह जहां भी है सेफ है।

महिला की बात पर यकीन करें तो घटना दिल्ली में हुई है। उसने बताया कि कार में चढ़ने के कुछ देर बाद ही उसके प्रेमी ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी थी। फिलहाल महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और उसकी तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।

- डॉ। अरविंद कुमार, सीओ, दौराला