मेरठ (ब्यूरो)। पौधारोपण अभियान हर साल जोर-शोर से चलाया जाता है। इस साल भी 22 जुलाई, 15 अगस्त और 23 अगस्त को करीब 26 विभागों ने जी-तोड़ मेहनत करते हुए करीब 27.91 लाख पौधे रोपे। जिसमें से वन विभाग ने करीब 2.72 लाख पौधे रोपे। पौधरोपण का आंकड़ा अच्छा है लेकिन रख-रखाव के अभाव में हर साल 30 फीसदी पौधे लापरवाही की भेंट चढ़ जाते हैैं। यही हालात रहे तो तो जिले की हरियाली को 2.67 से 33 प्रतिशत के मानक तक पहुंचाने के वन विभाग के मंसूबे कभी पूरे नहीं पाएंगे।

9.40 लाख पौधे नष्ट
गौरतलब है कि वन महोत्सव के तहत गत वर्ष 2022 में विभागों की ओर से पौधरोपण अभियान के दौरान करीब 25 लाख पौधे रोपे गए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इन पौधों में से 7 लाख पौधे नष्ट हो गए। जबकि साल 2021 में 26 विभागों को करीब 24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें से करीब 2.40 लाख पौधे नष्ट हो चुके हैं। इस तरह से पिछले दो सालों में करीब 9.40 लाख पौधे पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैैं।

जिओ टैगिंग भी अधूरी
दरअसल, हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए प्रत्येक ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका व नगर निगम चयनित स्थलों पर अमृत वन स्थापित कर फोटो के साथ रियल टाइम जिओ टैगिंग करने का काम किया जाना था। लेकिन अभी तक शत-प्रतिशत जियो टैगिंग भी नहीं हो सकी है। एक-एक पौधे की लोकेशन इसमें दर्ज होगी। किसने विभाग ने कितना पौधा लगाया, पौधा सड़क से कितनी दूरी पर है, पौधे की प्रजाति, फोटो, स्थल पर कितने पौधे और जियो टैगिंग सटीक और पारदर्शिता के अनुसार होगी। इसके साथ ही हरीतिमा एप के जरिए जिओ टैगिंग वाले पौधों को अपलोड किया जाना था। मगर यह अपलोडिंग भी अभी पूरी नहीं हो सकी है। इस एप के जरिए इसे गूगल अर्थ पर आसानी से पौधों की स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही पौधों की बेरिकेडिंग भी की जानी जरूरी थी जो कि नहीं हो सकी।

बीते सालों में हुआ पौधारोपण
ïवर्ष 2023-24 में 26 विभागों ने द्वारा लगाए गए 27.91 लाख पौधे
वन विभाग ने रोपे 2.72 लाख पौधे
वर्ष 2022-23 मेंं सभी विभागों द्वारा लगाए गए थे 25.03 लाख पौधे
वन विभाग ने रोपे 5.94 लाख पौधे
वर्ष 2021-22 में सभी विभागों द्वारा रोपे गए थे 24.33 लाख पौधे
वन विभाग ने रोपे थे 7.64 लाख पौधे

साल 2022-23 में पौधारोपण की स्थित
22,717- पौधरोपण स्थलों की संख्या
6,513.41- हेक्टेयर क्षेत्रफल पर हुआ पौधारोपण
24,67,609- पौधों की संख्या
24,44,347- जीवित पौधों की संख्या

वर्तमान में पौधों की स्थिति
90 प्रतिशत - पौधे वन विभाग के जीवित हंै।
74 प्रतिशत - पौधे अन्य विभागों के जीवित हैं।
78 प्रतिशत - कल पौधे धरातल पर जीवित हैं।
22 प्रतिशत - पौधे नष्ट हो चुके हैं।

मेरठ का वन क्षेत्र
2559 वर्ग किमी कुल भू-भाग
00 वर्ग किमी अति घना वन क्षेत्र
34 वर्ग किमी मध्यम घना वन क्षेत्र
34.4 वर्ग किमी खुला वन क्षेत्र
68.4 वर्ग किमी कुल वन क्षेत्र
2.67 फीसदी कुल क्षेत्रफल पर वन

पौधारोपण के सत्यापन के दौरान कुछ जगहों पर लापरवाही के कारण पौधे खराब हो हैैं सभी जगह मॉनिटरिंग संभव नही है। इसके लिए विभागों को दोबारा लगाए गए पौधों लगाने व रख-रखाव के लिए निर्देश दिए गए हैं।
राजेश कुमार, डीएफओ मेरठ