मेरठ (ब्यूरो)। रोटरी क्लब मेरठ की ओर से हरियाली तीज मंगल उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रो आकाश जैन एवं सचिव रो। सुनील त्यागी ने उपस्थित सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया। रो। अनिल अग्रवाल व सपना अग्रवाल ने वंदेमातरम का गायन किया। देशभक्ति की भावना के साथ स्वराज से आजादी का सफर डॉ। सतीश शर्मा, अशोक बेंद्रे, संजय मित्तल, मनोज बाजपेयी, नीरज कुमार, जेपी गुप्ता, तृप्ति मित्तल, उज्जवल जैन श्रेष्ठ जैन, पंकज कंसल,कल्पना बाजपेयी द्वारा सुंदर तरीके से किया गया।

चंद्रयान-3 की बधाई दी
क्रांति की लहर लघुनाटिका का मंचन शालिनी गुप्ता, एकता कपिल, कुसुम बंसल, रेणु कंसल, दीप अग्रवाल, अल्पना शर्मा, एकता गोयल, वत्सला, मीना माधव, प्रियंका सिंघल, रिया, भूमिका, खुशी, अनुष्का द्वारा किया गया। सभी सदस्यों को चन्द्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी गई। इस दौरान केक काटकर इस अवसर को यादगार बनाने की कोशिश की गई।

तीज के गीत गाए
कार्यक्रम चेयरमैन एनि उज्जवल जैन व ऋतु त्यागी ने कहा कि हर्ष और उमंग का त्यौहार हर महिला के जीवन में हर वर्ष खुशी के साथ आए। महिला और बच्चों ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम डॉ। विशाल शर्मा, शिखा भार्गव, मधु रस्तोगी, वानिया, दिनेश गुप्ता व डॉ। सुनील गुप्ता ने देश भक्ति गीत गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। मोनिका मांगलिक व तृप्ति मित्तल ने तीज के गीत गाए। महिला सदस्यों को तीज के उपलक्ष्य में गिफ्ट बांटे गए। सचिव सुनील त्यागी ने क्लब की आगामी सभाओं की सूचना दी।