वीरता के लिए चार होमगा‌र्ड्स का किया सम्मान

Meerut। अवैध वसूली पर लगाम लगाते हुए डीजी होमगार्ड डॉ। सूर्य कुमार ने कहा कि अगर कोई होमगार्ड अवैध वसूली करता हुआ पाया गया तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई होमगार्ड अवैध वसूली करता है तो वह उसकी वीडियो बनाकर उन्हें ईमेल व वाट्सऐप कर सकते है। वहीं से तुंरत ही होमगार्डो के खिलाफ कार्रवाई होगी।

कई होमगार्ड्स भेजे गए जेल

सीसीएस यूनिवर्सिटी के बृहस्पति भवन में सामाजिक सरोकार एंव समाज में होमगार्ड की गोष्ठी में आए डीजी होमगाडर््स डॉ। सूर्य कुमार शुक्ला ने मीडिया से कहा कि अवैध वसूली एक अभिशाप है। इसका हर किसी इंसान को विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने प्रदेश में डेढ़ सौ से ज्यादा होमगार्डो को अवैध वसूली करते हुए जेल पहुंचा दिया है।

चार होमगार्ड सम्मानित

डीजी होमगा‌र्ड्स डॉ। सूर्य कुमार ने वीरता व बहादुरी के लिए होमगा‌र्ड्स संजय शर्मा, महावीर प्रसाद, विकास, वसीम को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इसके साथ नमामि गंगे तथा होमगा‌र्ड्स मुख्यालय पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेरठ को तृतीय स्थान दिलाने वाली श्रेष्ठा शर्मा को भी सम्मानित किया गया।