मेरठ (ब्यूरो)। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर का वार्षिक रिजल्ट घोषित किया गया। इस अवसर पर अपनी अपनी क्लास में तीन रैक पाने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आर्य समाज की प्रशासक मिथिलेश राणा व प्रिंसिपल डॉ। नीरा तोमर ने छात्राओं को सम्मानित किया।
विभिन्न छात्राओं को किया सम्मानित
इस अवसर पर क्लास छह से छवि, क्लास सात से हर्षिता, क्लास आठ से तुलसी, क्लास नौ से शैली व क्लास 11 से तुलसी, विधि, खुशी, सानिया, को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अध्यापिका सुधा अस्थाना सेवानिवृत्ती पर उनको भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्ष संस्था एवं भाजपा नेत्री मीरा शर्मा ने की।
प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर अध्यापिका सुधा अस्थाना को प्रिंसिपल डॉ। नीरा तोमर व समस्त विद्यालय परिवार द्वारा शॉल प्रशस्ति पत्र व माला पहना कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उनके पेंशन व जीपीफ के स्वीकृति पत्र उनको सौंपा गया। इस असवर पर सुधा ने कहा कि सेवा निर्वत होने वाले कर्मचारी के देयक समय पर मिलना ही उसका सबसे बड़ा सम्मान होता है। इसके लिए मैं प्रबंधक, प्रधानाचार्या व लिपिक वर्ग का दिल से आभार व्यक्त करती हूं और मेरी विदाई को इतना भव्य रूप देकर यादगार बना दिया। इसके बाद उन्होंने दस ग्रीन बोर्ड भी दान किए।
ये रहे मौजूद
इस अवसर सुनीता, डॉ। निशा, निधि सक्सेना, रविता, कल्पना, अंजली, सुमन, शालिनी, ममता, उमा, रचना, ज्योति, नेहा, नीतू, नीरज, मनीषा, पूजा, अंकित, शंकर, हिमांशु, दानिश, विक्रम, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।