- आई नेक्स्ट की मुहिम के साथ जुड़ा दीवान पब्लिक स्कूल

- स्कूल मैनेजमेंट और स्टूडेंट्स ने किया पौधरोपण

Meerut : आई नेक्स्ट की मुहिम 'पेड़ों की पॉपुलेशन बढ़ाओ' के साथ पूरा शहर जुड़ रहा है। बुधवार को दीवान पब्लिक स्कूल में एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस एक्टीविटी में स्कूल मैनेजमेंट के साथ टीचर्स और स्टूडेंट्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के साथ उनके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

पौधरोपण के प्रति दिखा उत्साह

बुधवार को दीवान पब्लिक स्कूल के बच्चों में आई नेक्स्ट के इवेंट 'पेड़ों की पॉपुलेशन बढ़ाओ' के प्रति काफी उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर बच्चों ने काफी पेड़ लगाए। साथ ही उन्होंने पौधों के प्रति समर्पण दिखाते हुए उनकी केयर करने का संकल्प भी लिया। स्टूडेंट्स ने कहा कि आई नेक्स्ट की इस मुहिम के साथ जुड़कर वो काफी खुश और अपने गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

मैनेजमेंट और टीचर्स भी

वहीं इस इवेंट में स्कूल मैनेजमेंट और टीचर्स का भी बखूबी साथ रहा। स्कूल प्रिंसीपल से लेकर मैनेजमेंट के सभी मेंबर्स ने अपने हाथों से पौधों को लगाया और अपने आपको काफी गौरवान्वित महसूस किया। स्कूल के चेयरमेन जेसी दीवान ने कहा कि आई नेक्स्ट की यह मुहिम आज के बच्चों के लिए काफी जरूरी है। उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरुक करने का काम काफी महान है। इसे आगे भी जारी रखना होगा।

स्कूल में सबसे अधिक पौधे

दीवान पब्लिक से स्कूल के प्रिंसीपल एमएच राउत ने बताया कि पौधरोपण और हरियाली के मामले में दीवान स्कूल की बराबरी कोई नहीं कर कर सकता है। जितनी हरियाली का ध्यान हम रखते हैं उतना कोई नहीं रखता। व‌र्ल्ड इनवायरमेंट डे के मौके पर बच्चों द्वारा स्कूल में काफी पौधे लगाए थे। इस मौके पर केएल दीवान, ममता दीवान, प्रसन्ता दीवान, कॉर्डिनेटर संजय शर्मा, प्रिंसीपल सचिव संजीव छाबड़ा, बायोलॉजी डिपार्टमेंट की एचओडी इंदू सिंह भी मौजूद रहे।

आई नेक्स्ट की ये मुहिम बच्चों के काफी काम आने वाली है। स्कूल के बच्चों ने इस एक्टीविटी से काफी कुछ सीखा होगा।

- जेसी दीवान, चेयरमेन

आई नेक्स्ट का थीम काफी अच्छा है। इससे बच्चों में पेड़ पौधों के प्रति काफी लगाव बढ़ेगा। पर्यावरण के प्रति सभी को सजग रहने की जरुरत है।

- केएल दीवान, मेंबर

आई नेक्स्ट की इस मुहिम के साथ जुड़कर काफी अच्छा लगा। पौधरोपण करने का मजा अलग है। हमारा स्कूल इस मामले में काफी सजग रहता है।

- ममता दीवान, मेंबर

आई नेक्स्ट और स्कूल का ये संयुक्त काफी सराहनीय रहा। बच्चों में काफी मोटिवेशन आया होगा। उनमें पेड़ों के प्रति रुची भी आई होगी।

- प्रसन्नता दीवान, मेंबर

हर बार की तरह इस बार भी आई नेक्स्ट की ये मुहिम काफी रंग ला रही है। आई नेक्स्ट की इस मुहिम के साथ जुड़कर काफी अच्छा लगा। ये मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

- एमएच राउत, प्रिंसीपल

पेड़-पौधों से अच्छी दोस्ती हो नहीं सकती। बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिला। आई नेक्स्ट को थैंक्स की उन्होंने इस स्कूल में आकर एक्टीविटी को किया।

- इंदू सिंह, टीचर

आई नेक्स्ट की बाकी एक्टीविटी की तरह ये एक्टीविटी भी काफी यूनिक थी। बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के अलावा उन्होंने पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया।

- संजय शर्मा, कॉर्डिनेटर

आई नेक्स्ट के साथ हमारा हमेशा ही अच्छा एक्सपीरियंस रहता है। इस बार भी इस इवेंट के साथ जुड़कर नया करने को मिला।

- संजीव छाबड़ा, प्रिंसीपल सचिव

पौधरोपण करके काफी अच्छा लगा। मैं अपने दोस्तों और आसपास पड़ोस के लोगों को इस बारे में अवेयर करूंगी।

- अदिति जैन, स्टूडेंट

इवेंट काफी अच्छा था। पौधा लगाकर बड़ा मजा आया और काफी पौधों के बारे में जानकारी भी मिली।

- वर्निका शर्मा, स्टूडेंट

पौधे लगाना अच्छी बात है ये बात हर कोई करता है, लेकिन आई नेक्स्ट की ओर से जो एक्सपीरियंस मिला वो काफी काबिलेतारीफ है।

- भाव्या, स्टूडेंट

पौधरोपण का एक्सपीरियंस काफी अच्छा था। इस इवेंट में पौधों के बारे में काफी जानकारी मिली। थैंक्स आई नेक्स्ट।

- तान्या चौधरी, स्टूडेंट

आई नेक्स्ट के साथ पौधरोपण कर काफी मजा आया। मैं अपने द्वारा लगाए पौधे की रोज केयर करूंगी।

- ओशी, स्टूडेंट

पौधे तो हर कोई लगा लेता है, लेकिन उनकी केयर करना काफी जरूरी है। मैं अपने पौधे की केयर करूंगी।

- वंशिका, स्टूडेंट

आई नेक्स्ट का ये इवेंट काफी यूनिक था। इससे जुड़कर काफी अच्छा लगा। मैं आसपास भी इस बारे में अवेयर करूंगी।

- रुपाली, स्टूडेंट

पौधा लगाकर काफी अच्छा लगा। मैं अपने पौधे को रोज पानी दूंगा और केयर करूंगा।

- सागर गुप्ता, स्टूडेंट

मैं रोज अपने पौधे को पानी दूंगा। इसे कभी सूखने नहीं दूंगा। मुझे काफी खुशी हो रही है पौधा लगाकर।

- अनिकेत दत्त, स्टूडेंट

पौधरोपण कर काफी मजा आया। थैंक्स आई नेक्स्ट कि उन्होंने हमें अपॉ‌र्च्यूनिटी दी।

- अपूर्व महेश्वरी, स्टूडेंट

पौधा लगाकर काफी अच्छा लग रहा है। इससे काफी कुछ सीखने का मौका मिला।

- देवांश गुप्ता, स्टूडेंट

इस एक्टीविटी के साथ जुड़कर काफी मजा आया। इस तरह की एक्टीविटी हर किसी को करनी चाहिए।

- अर्पित गोयल, स्टूडेंट

बच्चों ने स्कूल में बनाई नर्सरी

बेटियां फाउंडेशन ने बुधवार को प्राइमरी कन्या विद्यालय, चाणक्यपुरी मे बच्चों से पौधरोपण कराया और स्कूल मे ही नर्सरी बनवाई। प्रत्येक बच्चे को एक गमला व एक पौधा दिया गया। उस गमले पर उस बच्चे का नाम लिखा गया ताकि उस पौधे की देखभाल वह हर रोज स्कूल मे कर सके। बच्चा इस पौधे को बड़ा होने पर 10 महीने बाद अपने घर में या बाहर लगाएगा। इससे बच्चों मे प्रकृति के प्रति लगाव रहेगा और अपने द्वारा किए गए कार्य के प्रति सचेत रहेगे व दूसरों को भी जागरूक करेगे। अध्यक्षा अंजू पांडे ने बच्चों से कहा कि प्रकृति की सुंदरता को बनाए रखने के लिए पर्यावरण का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। एक पेड़ हमारी जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन देता है। वातावरण की गर्मी दूर करता है। बच्चों के साथ फाउंडेशन के सभी सदस्यों और टीचर्स ने पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। चीफ गेस्ट एनी बेसेंट की प्रिंसीपल कुसुम यादव ने पौधारोपण को सराहा। इस मौके पर बेटियां फाउंडेशन की सचिव शिवकुमारी गुप्ता, लक्ष्मी बिंदल, सुधा अरोड़ा, रजनी सेठी, जौली, आशा ढिल्लन, जूही आदि सम्मिलित रहीं।