मेरठ ब्यूरो। संस्कार भारती मेरठ महानगर की ओर से नव संवत्सर 2080 के स्वागत में पं दीनदयाल उपाध्याय प्रबंधन कॉलेज मेरठ के सभागार में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी अश्वनी गुप्ता ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कृष्ण कुमार ने व्याख्यान दिया।
आत्मशक्ति का जागरण
उन्होंने कहा कि भारतीय नवसंवत्सर जो वर्ष प्रतिपदा चैत्र शुक्ल से प्रारंभ होता है। उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। आज प्रकृति का सौंदर्य परिवर्तन दिन, आत्मशक्ति का जागरण है। सृजन की कला का धर्म है। संस्कार भारती की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

गौरवशाली है इतिहास
कार्यक्रम के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कहा हम सभी को अपने भारतीय उत्सवों को बड़े उत्साह मनाना चाहिए। भारतीय संस्कृति और भारतीय उत्सव हमारे गौरव हैं। भारतीय संस्कृति का गौरवशाली इतिहास है। सांस्कृतिक संध्या में बालक-बालिकाओं ने भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य ईश आराधना प्रस्तुत की गई।
बच्चों ने मन मोहा
मुख्य अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक मानसी अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष डॉ। मयंक अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ के विभाग संपर्क प्रमुख अरूण जिंदल, महानगर प्रचारक अरविंद, अरविंद नागर समाजसेवी, सुधाकर आशावादी राकेश जैन, शील वर्धन, हरीश गौरव दत्ता, वीरेन्द्र शर्मा, कंवलजीत सिंह, की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमल, अर्जुन, राजीव, दीपांशु, प्रिंस का सहयोग रहा।