- मंडल के तीन जिलों के 18 जोड़ों को किया जाएगा सम्मानित
- मेरठ के आठ, बागपत के दो और गाजियाबाद के चार जोड़ों को किया शामिल
- 9 जनवरी को आयुक्त कार्यालय में होगा आयोजन
Meerut : वेस्ट यूपी में अंतर्जातीय विवाह करना आसान नहीं है, क्योंकि खाप पंचायतों के दबाव में युवाओं को अपने प्रेम का गला घोटना पड़ता है। अगर खाप की कोई नहीं मानता है तो प्रेमी जोड़े को ही रास्ते से हटा दिया जाता है, लेकिन वेस्ट यूपी के इन क्ब् प्रेमी जोड़ों ने उस हिम्मत और साहस का परिचय दिया है, जिससे खाप इन लोगों के सामने बौने नजर आ रहे हैं। प्रेम और समरसता को अब उत्तर प्रदेश सरकार भी सलाम करने के साथ सम्मानित भी कर रही है, जो बाकी लोगों के लिए रोल मॉडल बन गए हैं। आइए आपका भी उन क्ब् रत्नों से आपका परिचय कराते हैं।
ये हैं वो रोल मॉडल
शासन ने मेरठ मंडल के क्ब् जोड़ों को सम्मानित करने का फैसला लिया है, जिन्होंने जात-पात की बेडि़यों को तोड़ते हुए अपने प्रेम को एक पवित्र बंधन का नाम दिया। मेरठ की बात करें तो शासन ने 8 जोड़ों को चुना है। वहीं गाजियाबाद के ब् जोड़े और बागपत के ख् जोड़े हैं। जहां खाप पंचायतों का गढ़ है। मंडलीय स्तर के अधिकारियों की मानें तो न लोगों को प्रेम और समरसता का एक बेहतरीन उदाहरण दिया है। जो आने वाली पीढ़ी के लिए भी उदाहरण बनेगा।
9 फरवरी को होगा सम्मान
अब इन क्ब् जोड़ों का सम्मान 9 फरवरी को आयुक्त सभागार में किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो पहले ये आयोजन म् फरवरी को आयोजन किया जाना था, लेकिन कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव कर दिया गया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर करेंगे। अधिकारियों की मानें तो सरकार की ओर से ये कदम इसलिए उठाया गया ताकि लोग जात-पात से ऊपर उठकर सोचें और प्रेम से रहें। इसमें उन्हीं लोगों को सम्मानित किया जा रहा है कि जिनमें एक एससी है। जोड़े में कोई भी एक एससी होना अनिवार्य है।
ये हैं वो क्ब् जोड़े
मेरठ
जोड़ों का नाम
क्। नवीन कुमार-ज्योति कश्यप
ख्। अशोक राज गौतम-संगीता सैनी
फ्। पप्पु कुमार सैनी-आशा रानी
ब्। कृष्णपाल सिंह-लीला देवी
भ्। प्रवीण गौतम-ज्योति ठाकुर
म्। राहुल-मधुबाला
7. आशीष कुमार-पलक कंसल
8. सचिन गर्ग-रितु
गाजियाबाद
क्। पवनेश शर्मा-गीता रानी
ख्। कन्हैया लाल-मोनिका रानी
फ्। विपिन रुहैला-अंशु रानी
ब्। जयदेव सिंह-पूजा रानी
बागपत
क्। नीटू-सीमा
ख्। सुधीर कुमार-सीमा जायसवाल