विधानसभा चुनाव बीते अभी डेढ़ महीना बीता है। कीमतों में 10 से 15 फीसदी का इजाफा हो चुका है। नमक तक के रेट बढ़ा दिए गए हैं। दालों से लेकर सब्जियों तक की कीमतें गुस्सा दिला रही हैं। ब्रांडेड खाने पीने की चीजें कमांड में नहीं रह गई हैं। कुछ प्रॉडक्ट के कीमत नहीं बढ़े तो उनके वजन और मात्रा में कटौती कर दी गई है।

ठीक चुनावों के बाद

चुनाव के पहले कीमतें नहीं बढ़ायी गई की इसका असर कहीं वोट बैैंक पर ना पड़ें। अब अब तो जितनी मर्जी हो कीमतें बढ़ा लो। डेढ़ माह के अंदर कीमतें बढ़ जाने से लगता है कि ना तो जनता महंगाई से तिल-तिल करके मरने को मजबूर है। खाने-पीने की चीजों के दाम देख दम फूलने लगा है।

15 फीसदी तक

आटा, दाल, चावल, रिफाइंड, सरसों का तेल, राजमा, छोले, चना आदि कीमतों में 10 से 15 फीसदी बढ़ गई हैैं। डेढ़ महीने पहले ब्रांडेड आटे की दस किलो पैक की कीमत 195 रुपए थी, वहीं अब आटे कीमत 210 रुपए हो गई है। चुनाव के पहले राजमा 70 रुपए किलों था वही अब 90 रुपए बिक रहा है। चीनी की कीमत पहले 32 अब 35 रुपए प्रति किलो तक बिक रही है। ब्रांडेड पैक्ड चीनी तो 48 रुपए किलो तक बिक रही है।

अभी कोई राहत नहीं

जानकारों की मानें तो महंगाई से  आगे भी पब्लिक को कोई राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है। कई और उत्पादों के रेट बढऩे की संभावना है।

बॉक्स

आगे और भी दानव हैं

मेरठ। ऊपर की महंगाई डायन के बाद लोगों को सताने के लिए महंगाई के दानव इंतजार कर रहे हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने सरकार को पहले से ही कह दिया है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोल की कीमतों को बढ़ाना काफी जरूरी है। आने वाले समय में 6 रुपए 10 रुपए पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। वहीं डीजल और भी महंगा होने की फिराक में है। वहीं दूध की बढ़ी हुई कीमतें भी पब्लिक की जेबों को काटने का इंतजार कर ही है। इसके अलावा बिजली की बढ़ती मांग भी उसकी कीमतों में इजाफा करने को तैयार है।

प्रॉडक्ट - चुनाव से पहले- अब

नमक           11 -          य13

आटा           19              22

चावल          50              65

चीनी            32            35

रिफाइंड        80               87

दाल चना       50              55

अरहर          72              80

उड़द           60              66

सरसो तेल      80              100

बेसन           55              60

हल्दी           115            125

मिर्च            140            160

धनिया          100            120

चाय            190            200

राजमा           70              90

छोले            85             100

चना            44               48

देसी घी         300            350

बाथ सॉप      18               20

डिटर्जेंट पाउडर  170          180

 

--------------

सब्जी/किलो

भिंडी -  80 रुपए

लौकी - 25 रुपए

करैला - 80 रुपए

शिमला मिर्च - 80 रुपए

अरवी - 100

बींस - 80

बैगन- 35 रुपए

फूल गोभी - 40

बॉक्स

पैसे कम नहीं किए वजन घटा दिया

मेरठ। वहीं मार्केट में घर की रोजमर्रा की सामानों में भले ही कीमतों में इजाफा न हो रहा हो, लेकिन उनकी क्वांटिटी में 50 से 100 ग्राम में कटौती की है। जैसे टूथपेस्ट, नहाने की साबुन, हेयर ऑयल, डिश वॉश, डिटर्जेंट सॉप, डिटर्जेंट पॉउडर, बाथ सॉप आदि तमाम चीजों की क्वांटिटी को घटाकर लोगों की जेब पर डाका डालने का काम किया जा रहा है। वहीं कुछ प्रॉडक्ट पर लोगों को तो दोहरी मार पड़ रही  है। प्रॉडक्ट की कीमतों के साथ-साथ उनकी क्वांटिटी भी कम हुई है।

प्रॉडक्ट- चुनाव के दौरान- अब

(रेट/वजन)

डिटर्जेंट सॉप 10/290 ग्राम 10/240 ग्राम

डिश बार     15/200 ग्राम 18/200 ग्राम

डिश पाउडर   25/1 केजी    28/1 केजी

टूथपेस्ट     60/200 ग्राम  65/200 ग्राम