मेरठ (ब्यूरो)। ओम सेवा समिति की ओर से भैंसाली ग्राउंड में श्रीमद््भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कथा व्यास हिमेश शास्त्री ने कान्हा की महारास के बारे में बताया। कथा का प्रारंभ गोवर्धन पूजन की कथा से किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण ने इंद्र का अहंकार तोड़ा था। इसके बाद भगवान कृष्ण की बात मानकर ब्रजवासी गोवर्धन की पूजा करने लगे थे। इससे इंद्र ने क्रोध में आकर ब्रज में भारी वर्षा करने लगे। आंधी तूफान का कहर मचाने लगे। उसी वक्त कृष्ण ने अपने छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया और ब्रजवासियों की मदद की। भगवान कृष्ण की इस लीला ने इंद्र का अहंकार तोड़ दिया था।

अहंकार सबसे बड़ा शत्रु
उन्होंने कहा इससे यह संदेश जाता है कि भक्ति मार्ग में अहंकार व्यक्ति का सबसे बडा शत्रु है, जब तक अहंकार रहेगा तब तक वो भगवान को नहीं पा सकता है।

पूर्ण समर्पण है जरूरी
महाराज हिमेश शास्त्री ने महारास लीला का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ है जीव और परमात्मा के मिलन की लीला। उन्होंने कहा कि जब तक परमात्मा के प्रति पूर्ण समर्पण नहीं होगा। तबतक जीव आत्मा का मिलन संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि भगवान केवल अक्रूर के साथ ही मथुरा गए थे, क्योंकि अक्रूर उनके परमभक्त भी थे। उन्होंने बताया कि अक्रूर जो कठोर नहीं है जिसका दिल सरल है कोमल है, कपट रहित है। उनके इन्हीं गुणों के चलते भगवान उनके साथ गए। महाराज ने कहा आज भी भगवान उसके साथ जाने के लिए तैयार है जो सरल हदय वाले हैं। इसलिए यदि श्री कृष्ण को अपने साथ लगाना चाहते है, हमें भी अपने हदय को सरल करना होगा, क्रूरता रहित करना होगा।

रुक्मणि विवाह की कथा सुनाई
इसके बाद कथा में कंस वध, रूकमणि के साथ विवाह का वर्णन किया गया। इस अवसर पर यजमान सुधा गुप्ता, अखिल गुप्ता और अंकित गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि अजय बंसल, कोमल बंसल, अमित सिंघल, नितिन सिंघल रहे। प्रसाद की सेवा सरिता अग्रवाल, ललित अग्रवाल की ओर से की गई। आरतीकर्ता के रूप में तनुजा जैन, अनिल जैन, कवियत्री कोमल रस्तोगी, महानगर बीजेपी उपाध्यक्ष विवके रस्तोगी, गीता गुप्ता, अतुल गुप्ता, आंचल जुनेजा, शाश्वत जुनेजा, कविता जैन, अमित जैन, अकांक्षा रस्तोगी, शशांक रस्तोगी रहे।

ये लोग रहे मौजूद
विशिष्ट रूप से पूजा बंसल, गीता शर्मा, डौली प्रभात गुप्ता, नुपूर जौहरी, सीमा श्रीवास्तव, ज्योति बाल्मिकी, प्रवेश त्यागी, गौरव मलिक, अंकित सिंघल रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी, संचालन समिति अध्यक्ष सुधीर रस्तोगी, अमित सिंघल, अमन अग्रवाल, मोनिका जैन, मीरा सिंह, आशा सिंह, संगीता पंडित, शिखा गुप्ता, बबीता चौहान आदि मौजूद रहे।