Meerut। कंकरखेड़ा में गुरुनानक बाजार से अलग होकर दशमेश बाजार व्यापार संघ का गठन किया गया। शनिवार को व्यापार संघ के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिनमें अध्यक्ष कुलभूषण बहल, उपाध्यक्ष अनिल पाल, महामंत्री दीपक खुराना, कोषाध्यक्ष विनोद मित्तल, संगठन मंत्री सुनील शर्मा और मंत्री गौरव शर्मा को बनाया गया।