1309 रजिस्ट्रेशन ही हो सके सोमवार शाम साढ़े छह बजे तक

21 अगस्त से सीसीएसयू में शुरु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

1 लाख 40 हजार सीटों के लिए इस बार होंगे रजिस्ट्रेशन

419 लड़कियां और 656 लड़कों ने बीए में कराया रजिस्ट्रेशन

188 लड़कियों और 223 लड़कों ने बीएससी में कराया रजिस्ट्रेशन

Meerut। सीसीएसयू में यूजी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरु हुई थी। 23 अगस्त सोमवार तक शाम 6.30 बजे तक मेरठ व सहारनपुर मंडल के लिए कुल 1309 रजिस्ट्रेशन हो पाए है, जबकि इस बार 1 लाख 40 हजार सीटों के लिए एडमिशन होने है।

धीमी गति से रजिस्ट्रेशन

गौरतलब है कि यूजी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है, स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करने में अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

कोविड का असर

यूनिवर्सिटी के अनुसार कोविड 19 के चलते दो सालों में बजट बिगड़ने का ही असर है। इसके चलते स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करने में इस बार अधिक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वहीं अभी रजिस्ट्रेशन की शुरुआत है। माना जा रहा है कि धीरे धीरे संख्या बढ़ेगी।

बीए में क्रेज

सोमवार की शाम तक 1309 ही रजिस्ट्रेशन टोटल हुए हैं। इनमें से एक हजार 75 रजिस्ट्रेशन बीए में हुए है, बीएससी में 411, बीएससी एग्रीकल्चर में 56, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में 1, बीजेएमसी में 2, बीएससी कम्प्यूटर में 3, बीबीए में 7, बीकॉम में 323, बीसीए में 32 ही रजिस्ट्रेशन अभी तक हो पाए हैं। इनमें लड़कियों की तुलना में लड़कों की रजिस्ट्रेशन संख्या अधिक है। बीए में 419 लड़कियां व 656 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। बीएससी में 188 लड़कियों ने 223 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं, बीएससी साइंस में 3 लड़कों ने ही रजिस्ट्रेशन कराए हैं, बीसीए में 3 लड़कियों ने 29 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। बीबीए में एक लड़की और 6 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बीकॉम में 127 लड़कियों और 196 लड़कों ने रजिस्ट्रेशन करवाए है। देखा जाए तो अधिकतर सभी कोर्स में लड़कियों ने कम रजिस्ट्रेशन करवाए हैं।

धीरे-धीरे बढ़ेंगे रजिस्ट्रेशन

प्रोवीसी प्रो। वाई विमला के अनुसार अभी शुरुआत है, हो सकता है धीरे धीरे रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़े, कुछ कोविड 19 के चलते भी बजट पर असर पड़े है। शायद इसके चलते भी स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे है।

दो मेरिट पर होंगे एडमिशन

इस बार दो मेरिट के माध्यम से एडमिशन कराए जाएंगे। प्रोवीसी प्रो। वाई विमला ने बताया कि एडमिशन को लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराकर उसके बाद फार्म का वैरिफिकेशन किया जाएगा, वैरिफिकेशन के बाद ही मेरिट निकाली जाएगी मेरिट के जरिए ही एडमिशन होंगे। सीबीएसई के मेन फाइव सब्जेक्ट के ही नम्बर मान्य होंगे। कोई भी इससे अलग नम्बरों को जोड़कर प्रतिशत न भरें, अन्यथा ऐसे फार्म को रिजेक्ट किया जाएगा। दो ओपन मेरिट से भी एडमिशन होंगे, कोरोना के चलते केवल उन्हीं को कॉलेज बुलाया जाएगा जिनकी जरुरत होगी, अन्यथा भीड़ बढ़ाने के लिए कॉलेज न बुलाया जाए।