मेरठ (ब्यूरो)। आशा वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर के पास दिल्ली रोड पर पढ़ रहे बच्चों की मदद की। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी का जरूरी सामान जैसे कि स्कूल का बैग, पेन, पेंसिल आदि का वितरण किया। इसके साथ में ही कुछ खाने के पदार्थ भी दिए जिससे वहां के बच्चे अत्यंत हर्षित हो गए। इसके साथ ही उनके साथ सावन भी मनाया और आम भी बांटे। स्कूल का संचालन कर रहे हिमांशु और त्रिलोक ने संस्था का धन्यवाद किया, उन्होंने कहा कि इस तरह के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है,आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा में वृद्धि होती है।

बताया सावन के बारे बच्चों को
इस अवसर पर संस्था के हर्ष ग्रोवर ने बच्चों को सावन महीने के बारे में बताया। यह महीना भोले बाबा का होता है इसको बहुत ही शुभ माना जाता है। सभी बच्चों को आम खिलाए, इसके बाद नेहा ने बताया कि सावन के महीने का क्या महत्व है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया और कहा कि अगर आपकी पढ़ाई में किसी तरह की बाधा आती है तो उनकी मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए हमें हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। मोहित ने कहा कि हमें जीवन में कभी भी गलत रास्तों को नहीं अपनाना चाहिए, चाहे कितनी भी विपरित परिस्थितियां आ जाए हमें कभी भटकना नहीं चाहिए।

असफलता से ही सफलता है
मौके पर अमित ने कहा कि जीवन में अगर आप एक बार किसी कार्य में असफल रह गए तो टूटे नहीं बल्कि उस हार को अपनी कमी समझें स्वीकारें। उन्होंने कहा आपकी एक हार के बाद ही आपको जीत मिलेगी, क्योंकि हार से ही इंसान अपनी कमियों को पहचानता है और उनको सुधरता है मजबूती के साथ जीत हासिल करता है। इस कार्य को सफल बनाने में हमारी सह संस्थापिका नेहा टांडेल, समन्वयक मीनाक्षी, क्षेत्र प्रभारी हर्ष, और हमारे स्वयंसेवक अमित, मोहित, ज्योति, विशाल ,ज्योति सैनी एवं शाहजिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।