मेरठ (ब्यूरो)। मेरठ पब्लिक स्कूल पल्लवपुुरम में मिशन शक्ति के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 1090 की टीम ने महिलाओं व स्कूल की छात्राओं को अपराध रोकने के लिए जागरुक किया। उन्होंने बताया कि अगर रास्ते में कोई अनहोनी होती है तो उस से किस प्रकार मुकाबला करेंगे। इसके साथ ही बताया कि किसी घटना के होने से शिकायत करने वाले नंबरों का प्रयोग कैसे किया जा सकता है उसका क्या फायदा होगा। उन्होंने महिला सुरक्षा एवं नियमों के संबंध में जानकारी दी एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे- राष्ट्रीय पोषण मिशन, कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया।

लड़कों को सिखाए सम्मान करना
प्रिंसिपल मुक्ति मनोचा ने टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए हमें जागरुक होने की अवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेरेंट्स को भी चाहिए कि वो अपने बच्चों को शुरू से इसके लिए जागरुक करें, उन्हें गुड टच बैड टच के बारे में बताए। लड़कों को बचपन से बताना चाहिए कि उनको सभी लड़कियों को महिलाओं का सम्मान करना है उनके लिए सम्मान दृष्टि रखनी है। उनको बताना चाहिए कि हमें सभी से साकारात्मक व्यवहार करना चाहिए।

पेरेंट्स को जागरुक रहना चाहिए
उन्होंने कहा कि इसके अलावा बच्चा कहां जा रहा है क्या कर रहा है इन सभी के प्रति पेरेंट्स को जागरुक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालकों के सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए चल रहे मिशन शक्ति की सफलता के लिए अब शिक्षा विभाग भी एकजुट हो गया है।