मेरठ (ब्यूरो)। Meerut South Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 Live Update मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र मेरठ जिले में आता है। इस जिले में मेरठ दक्षिण के अलावा सिवलखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट और मेरठ सहित 7 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां पहले चरण में 10 फरवरी, 2022 को मतदान हुआ था।

Meerut South Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022

मेरठ दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने वर्तमान विधायक डॉ सोमेंद्र सिंह तोमर पर भरोसा एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने नफीस को, समाजवादी पार्टी (सपा) ने मोहम्मद आदिल और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने दिलशाद अली को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा है।

फाइनल राउंड के बाद भाजापा के सोमेंद्र तोमर को 129021 और सपा के मो। आदिल को 121368 वोट मिले। जबकि बसपा के दिलशाद अली 39685 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

Meerut South Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरठ दक्षिण से भाजपा के डॉ। सोमेंद्र तोमर 113225 वोट प्राप्त करके विधायक बने थे। बीएसपी के हाजी मोहम्मद याकूब निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे। उन्हें 77830 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 35395 वोट था। उस समय यहां 63.15 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 237111 और महिला मतदाताओं की संख्या 191722 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 428854 थे।