-बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने लगाई दौड़
-चार वर्गो के 32 विजेताओं को मिला पुरस्कार
Meerut। 69 वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को छावनी स्थित मेजर कुलवंत सिंह स्टेडियम में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। पाइन डिवीजन की ओर से आयोजित मैराथन दौड़ में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, महिलाओं और सीनियर सिटीजन ने हिस्सा लिया। मैराथन में प्रतिभागी रहे चार कैटेगिरी के 32 विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य सीसीएसयू के वीसी तनेजा और जीओसी पाइन डिवीजन मेजर जनरल राजेश चाबा रहे।
क्या है मामला
शनिवार सुबह 6:00 बजे से प्रतिभागी स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गए। 7:00 बजते-बजते सभी प्रतिभागी मेजर कुलवंत सिंह स्टेडियम पहुंचे, जबकि 7:30 बजे प्रतिभागियों को स्टैंप लगाकर सही 8:00 बजे दौड़ के लिए हरी झंडी दे दी गई।
धावकों में दिखा जुनून
मैराथम के दौरान धावकों में भारी उत्साह दिखाई पड़ा। ग्रीन सिग्नल मिलते ही धावकों ने दौड़ना शुरू कर दिया। कुछ धावकों ने रनिंग के दौरान ईयल लीड के माध्यम से म्यूजिक का मजा लिया तो कुछ ग्रुप बनाकर दौड़ते नजर आए।
ये बने विजेता
5 किलोमीटर, लेडी रन
-डोली ने 20.55 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
-मीना चौधरी 22.7 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरे स्थान पर रही।
-स्वेता ने 22.53 मिनट में दौड़ पूरी की और तीसरे स्थान पर रही।
-शिवानी 22.43 मिनट में दौड़ पूरी कर चौथे स्थान पर रही।
5 किलोमीटर, चाइल्ड रन
-प्रिंस कुमार ने 16.14 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
-हिमांशू मोर्या 17.14 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरे स्थान पर रहे।
-मयंकपाल ने 17.41 मिनट में दौड़ पूरी की और तीसरे स्थान पर रहे।
-नितिन कुमार 17.53 मिनट में दौड़ पूरी कर चौथे स्थान पर रहे।
5 किलोमीटर, 50 प्लस -
-ओमवीर 22.6 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
-हवलदार सिंह 27.16 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरे स्थान पर रहे।
-साक्षी अग्रवाल ने 30.30 मिनट में दौड़ पूरी की और तीसरे स्थान पर रही।
-सज्जन कुमार 34.6 मिनट में दौड़ पूरी कर चौथे स्थान पर रहे।
5 किलोमीटर, ओपन -
-जोनी 15.30 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
-विनीत कुमार 15.35 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरे स्थान पर रहे।
-धनराज ने 15.40 मिनट में दौड़ पूरी की और तीसरे स्थान पर रही।
-सुमित कुमार 15.50 मिनट में दौड़ पूरी कर चौथे स्थान पर रहे।
10 किलोमीटर, लेडीज
-ज्योतिपाल 43.48 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
-आकांक्षा रावत 48.2 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरे स्थान पर रहे।
-अर्चना चौधरी ने 50.10 मिनट में दौड़ पूरी की और तीसरे स्थान पर रही।
-43.48 मिनट में दौड़ पूरी कर चौथे स्थान पर रहे।
10 किलोमीटर, 50 प्लस
-चरण सिंह 37.50 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
-प्रियदर्शी 42.20 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरे स्थान पर रहे।
-राजेन्द्र कुमार ने 45.11 मिनट में दौड़ पूरी की और तीसरे स्थान पर रही।
-सुधीर गर्ग 46.54 मिनट में दौड़ पूरी कर चौथे स्थान पर रहे।
10 किमी 18 प्लस -
-बिक्कू 29.35 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
-प्रदीप 29.35 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरे स्थान पर रहे।
-अनिल ने 30.12 मिनट में दौड़ पूरी की और तीसरे स्थान पर रही।
-जितेन्द्र 30.30 मिनट में दौड़ पूरी कर चौथे स्थान पर रहे।
ये रहे स्पेशन अवार्डी
-धर्मपाल गूर्जर - 119 साल
-सुधा अरोरा- 62 साल
-सुभम शर्मा- 5 साल
-तेजस्वी - 4 साल
सैनिक स्वान और बैंड ने बांधा समा
मैराथन के दौरान सैनिक स्वान ने खूब करतब दिखाए। इसके साथ सैनिक बैंड की धुन ने सबको खूब लुभाया। स्वान के हैरतअंगेज करतबों पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।