-क्लब की सदस्यों ने मदर्स डे पर मां को याद किया

MEERUT हमारे जीवन में मां की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। एक मां ही बच्चे की पहली अध्यापिका होती है। इनरव्हील क्लब ने एनी बेसेंट स्कूल में मदर्स डे पर प्रोग्राम किया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने जीवन में मां की भूमिका पर अपने विचार रखे। क्लब की अध्यक्ष अंजू पांडे ने कहा कि जीवन में सही राह दिखाने में मां का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिसके बाद सभी सदस्यों ने अपनी मां के साथ बिताए खूबसूरत लम्हों को सांझा किया। इस दौरान सभी मम्मियों को सम्मानित किया गया। प्रोग्राम के अंत में सभी ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया।