- बेगमपुल व्यापार संघ का चुनाव व मतगणना संपन्न

- 169 में से 156 मतदाताओं ने डाले वोट

Meerut: बेगमपुल व्यापार संघ के अध्यक्ष पद पर मुनिंदर सिंह निर्वाचित हुए हैं। वहीं महामंत्री पद पर अनुराग कन्नौजिया विजयी हुए। शनिवार को संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव आयोजित किया गया। कुल 169 मतदाता थे, जिसमें से 156 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।

मुनिंदर को मिले 112 मत

संयुक्त व्यापार के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित मुनिंदर सिंह को कुल 112 वोट मिले। जबकि निरंजन शर्मा 42 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 2 मत कैंसिल कर दिए गए। वहीं महामंत्री पद पर अनुराग कन्नौजिया को 75 मत मिले जबकि जतिन गोयल को 66, 14 मत कैंसिल कर दिए गए। उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश्वर डे को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 100 मत प्राप्त हुए। जबकि राजीव सिंघल को 53 मत, 3 मत कैंसिल कर दिए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमर माहेश्वरी को 84 वोटों के साथ निर्वाचित घोषित किया गया, जबकि महेंद्र कुमार सचदेवा को 63 मत मिले, 9 वोट कैंसिल कर दिए गए।

जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे मांग

बेगमपुल व्यापार संघ के बैनर तले करीब 169 व्यापारी हैं। वहीं इतने ही दुकानें भी हैं। यहां पर करीब हर वस्तु की दुकानें हैं। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद मुनिंदर सिंह ने कहा कि वे व्यापारी साथियों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उनकी मांगों को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे। जबकि महामंत्री पद पर निर्वाचित अनुराग कनौजिया ने बताया कि व्यापारी वर्ग को जो भी सुविधा पहुंचाने की मांग होगी उसको पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।