- 12 साल रियाज के बाद दो गानों ने दिलाई सफलता

- वेस्टन म्यूजिक गाने का मौका चाहती है अंतरा

MEERUT: अपनी आवाज से ही अपनी पहचान बनाने का सपना रखती हैं गायिका अंतरा मित्रा। मेरठ के हाइफन होटल में आई अंतरा ने जब सुरों के तार छेड़े तो उनकी आवाज से ही रियाज का अहसास होने लगा। बंगाल की मंत्रा फैमिली से बिलांग करने वाली अंतरा ने क्ख् साल क्लासिकल म्युजिक का रियाज करने के बाद इंडियन आइडल सीजन टू से म्यूजिक की शुरुआत की। फिल्मी इंडस्ट्री में उनकी पहली मुलाकात म्युजिक डायरेक्टर प्रीतम दास से हुई। फिल्म राजनीति के गाने भीगी सी जागी सी की सफलता के बाद फिल्म राजकुमार के गाने साड़ी का फाल सा ने उन्हें हिट कर दिया। अंतरा ने बताया कि उनके पापा इंडियन क्लासिकल सिंगर थे। इसलिए उन्हें घर में भी म्यूजिक का ही माहौल मिला था। अपनी टीचर शोभना मुखर्जी को वह हमेशा याद रखती हैं। अंतरा ने बताया कि वह वेस्टर्न म्यूजिक गाने की इच्छा रखती हैं। म्यूजिक में टाइपकास्ट खत्म होने की बात कहते हुए अंतरा ने कहा कि म्यूजिक में आज टाइपकास्ट की जगह नहीं रही है। म्युजिक इंडस्ट्री में आज तगड़ा कॉम्पीटिशन हो गया है, क्योंकि अब वो दौर नहीं रहा है। पहले कभी म्युजिक में आवाज का दायरा तय हुआ करता था। अब तो किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री के लिए कोई भी गा सकता है। बातों बातों में अपनी पसंदीदा गायिका लता मंगेश्वर का गाना लग जा गले सुनाया तो अंतरा के चेहरे पर अलग सी मुस्कान दिखने लगी। अंतरा ने बताया कि अभी उनकी कुछ सीडी बन चुकी है जिनके गानों को वह डिस्कलोज नहीं करना चाहती।