मेरठ ब्यूरो। छावनी क्षेत्र में कई तरह के व्यापार संचालित हैं। रक्षा मंत्रालय की ओर से ई छावनी पोर्टल के माध्यम से कैंट को ट्रेड लाइसेंस जारी करने का अधिकार भी दिया गया है। लेकिन पिछले दो साल में केवल 134 ट्रेड लाइसेंस जारी किए गए हैं। ज्यादातर व्यापारी ट्रेड लाइसेंस के खिलाफ हैं। ऐसे में वो लाइसेंस के लिए अप्लाई तक नहीं कर रहे हैं, इसको लेकर कैंट ने एकबार फिर से लाइसेंस के लिए जागरुकता अभियान शुरू कर दिया है, व्यापारियों से लाइसेंस जल्द से जल्द बनवाने के लिए अपील की जा रही है। पोर्टल पर नहीं आ रहे हैं आवेदन छावनी में नागरिक सुविधा और पारदर्शिता के लिए ई छावनी पोर्टल लांच किया था। जिसको कोविडकाल में अपडेट किया गया और लोगों को ऑनलाइन सुविधा के लिए जागरुक किया गया। इसके माध्यम से ट्रेड लाइसेंस, टैक्स, लीज नवीनीकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने, सीवेज, पानी के कनेक्शन, आनलाइन संपत्ति कर भुगतान आदि की सुविधा दी गई है। इसके लिए छावनी के लोगों से ई छावनी पोर्टल पर रजिस्टे्रशन भी कराया जा रहा है।

इसमें अभी तक 24,910 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें 18523 लोगों का पंजीयन हुआ है। छावनी में 95 तरीके के ट्रेड पर लाइसेंस लगाया गया है। इसमें छावनी में जूता पालिश करने से होटल चलाने तक हर छोटे-बड़े कारोबार और काम को ट्रेड लाइसेंस के दायरे में रखा गया है, लेकिन ट्रेड लाइसेंस के लिए महज 223 लोगों ने अभी तक आवेदन किया है। वित्तीय संकट से जूझ रहा कैंट बोर्ड चाह कर भी ट्रेड लाइसेंस के लिए दबाव नहीं बना पा रहा है। ई छावनी पोर्टल पर कई शिकायतें भी हो रहीं हैं। ई छावनी पोर्टल पर अलग- अलग मद में हुए आवेदन टैक्स- 8909 शिकायत- 1792 जन्म प्रमाण पत्र- 434 मृत्यु प्रमाण पत्र- 599 संपति कर - 7081 टे्रड लाइसेंस - 223 कर रहे हैं जागरुक कैंट बोर्ड के आलाधिकारियों के अनुसार व्यापारियों को इस लाइसेंस के लिए लगातार मैसेज भेजा जा रहा है।

उनको जागरुक किया जा रहा है। उनको बताया जा रहा है कि यह सभी छावनी में जरूरी कर दिया गया है। सीईओ ज्योति कुमार के अनुसार व्यापारी लाइसेंस लेने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। हर ट्रेड में लाइसेंस जरूरी जन सुविधा के लिए ई छावनी पोर्टल शुरू किया गया है। सभी छावनियों में ट्रेड लाइसेंस का प्रविधान किया गया है। छावनी में हर तरह के व्यापार करने वाले को यह लाइसेंस लेना चाहिए।

बोर्ड इसके लिए सभी से अपील भी कर रहा है। इसे लेकर आगे जैसा निर्देश होगा किया जाएगा। ज्योति कुमार सीईओ, कैंट बोर्ड

क्या कहते है व्यापारी

टे्रड लाइसेंस को लेकर हम सभी विरोध में है, क्योंकि व्यापारी इतने टैक्स दे रहा है, ऊपर से एक नया टैक्स और शुरू कर दिया। कैंट रसूखदारों से अपना टैक्स क्यों नहीं वसूलता, केवल व्यापारी ही क्यों

सुनील , अध्यक्ष सदर व्यापार संघ

लाइसेंस को लेकर सभी विरोध में है, पहले से ही व्यापारी इतने टैक्स दे रहा है। ऑनलाइन बिजनेस ने भी दुकानदारों के काम बंद कर दिए है। इतना काम नहीं जितना टैक्स दे रहे हैं।

नरेंद्र, अध्यक्ष, आबूलेन व्यापार संघ

टे्रड लाइसेंस के विरोध में हमने पहले भी प्रदर्शन के माध्यम से किया था। आज भी हम इसके विरोध में है। व्यापारी इस लाइसेंस को नहीं लेना चाहते हैं।

नवीन गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ