- बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

- हुसैन आलम के खिलाफ दर्ज कराया नामजद मुकदमा

- पांच दिन में यदि नहीं पकड़ा गया आरोपी तो की जाएगी सख्त कार्रवाई

Meerut: सोशल मीडिया पर देवी देवताओं के आपत्तिजनक चित्र अपलोड करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले पांच दिनों में देवी देवताओं के चित्रों को फेसबुक पर अपलोड कर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को टेग किया जा रहा था, जिसके विरोध में बुधवार को बवाल खड़ा हो गया। सिविल लाइन थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही हनुमान चालीसा का जाप किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है।

क्या है मामला

विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र महाराज निवासी भारत माता मंदिर सूरजकुंड की फेसबुक पर आईडी बनी हुई है। उनकी आईडी पर पिछले पांच दिनों से हुसैन आलम करके शख्स देवी देवताओं के आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर रहा था। पहले तो सुदर्शन महाराज ने इग्नोर किया, लेकिन जब आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर टेग करने का सिलसिला नहीं थमा तो हिन्दू संगठनों में आक्रोश फैल गया। सुदर्शन चक्र महाराज और बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज सिंह डूंगर के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग सिविल लाइन थाने पहुंच गए और विशेष संप्रदाय के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों को देखकर पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई। सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और हंगामा और नारेबाजी करते रहे। सीओ रूपेश सिंह ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उनकी भी एक न सुनी।

तहरीर दो, हम कार्रवाई करेंगे

काफी देर चले हंगामें के बाद एसपी सिटी ओमप्रकाश मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मेरठ कॉलेज के अध्यक्ष दुष्यंत तोमर ने कहा कि हिन्दू हितों का हनन किया जा रहा है, अब तो फोटो डालकर दूसरे संप्रदाय के लोग हिंसा फैलाना चाहते हैं। ऐसे में कार्रवाई करने से क्यों बच रही है पुलिस? क्या कर रहा है पुलिस का साइबर सेल? इस पर एसपी सिटी ओमप्रकाश ने कहा कि आप तहरीर दो, हम सख्त कार्रवाई करेंगे। विहिप के सुदर्शन चक्र महाराज ने तहरीर दी। जिसके बाद मामला शांत हो सका।

मैडम वीडियो बनाने से काम नहीं चलेगा

काफी संख्या पहुंचे लोगों को शांत कराने में नाकाम साबित हुई सीओ वंदना मिश्रा ने वीडियो बनवाई, इस पर कार्यकर्ता और भड़क गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। वीडियोग्राफर को हटवाया गया, जिसके बाद ही मामला शांत हुआ।

हनुमान चालीसा का जाप किया

हंगामें के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने में बैठकर हनुमान चालीसा का जाप किया। जिसके बाद धरना समाप्त करके चले गए। इस मौके पर मनीष लोहिया, प्रताप दीपक, राजकुमार डूंगर, हरवीर पाठक, गजेंद्र नीलकंठ, सुधांशु जी महाराज, महंत महेंद्र दास, प्रदीप मलिक आदि मौजूद रहे।

खाकी का नहीं है डर

फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो डालने का यह कोई नया मामला नहीं है। यहां आए दिन इस प्रकार के मामले सामने आते रहते हैं। खास बात यह है कि आपत्तिजनक चित्र फोटो डालने वालों में पुलिस का खौफ बिल्कुल नहीं रह गया है। या ये कहे पुलिस की सही से कार्रवाई न होना इस प्रकार के कारनामों को बढ़ावा देना है। जब तक पुलिस सख्त रुख अख्तियार नहीं करेगी, तब इस प्रकार के मामले रुकने की बजाय बढे़ंगे।

इन्होंने कहा

काफी संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर फेसबुक पर देवी देवताओं के आपत्तिजक फोटो डालने की शिकायत की है। तहरीर हमारे पास आ गई है। मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जाएगी।

वंदना मिश्रा

सीओ

सिविल लाइन

क्। भ्.क्क्.ख्0क्ब् को फेसबुक पर धार्मिक टिप्पणी करने को लेकर कोतवाली में हंगामा हुआ था। एक विशेष धर्म के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजक टिप्पणी कर दी थी।

ख्। क्9.8.ख्0क्ब् को फेसबुक पर धर्म और देवी-देवताओं पर अश्लील पोस्ट को लेकर को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया था। सरधना में हंगामा हुआ था।

फ्। फ्0.7.ख्0क्ब् को सदर स्थित एक मंदिर के महंत महेंद्र दास ने अपनी फेसबुक एकाउंट पर हिन्दू देवी देवताओं का आपत्तिजनक चित्र देखा था, जिसके बाद सदर थाने में हंगामा कर मुकदमा कायम कराया गया था।

ब्। ख्म्.ब्.क्ब् को फेसबुक पर एकाउंट बनाकर संप्रदाय विशेष के धार्मिक स्थल के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर लोगों में गुस्सा भड़क उठा है। आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर घंटाघर पालिका बाजार में नारेबाजी की गई। थाने में जमकर हंगामा कर लोगों ने इंस्पेक्टर का घेराव किया।

भ्। ख्क्.ब्.ख्0क्ब् को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बुनकर नगर निवासी आसिम पुत्र इरशाद के फेसबुक के एकाउंट पर धार्मिक टिप्पणी कर अश्लील फोटो अपलोड कर दिया गया था, जब आसिम ने फेसबुक पर टिप्पणी देखी तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी द थी, जिसके बाद गुस्सा भड़क उठा था।