मेरठ ब्यूरो। किसानों और युवाओं के गंभीर मुद्दों पर लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने सवाल उठाए। रविवार को राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह ने मेरठ में गाजियाबाद से शुरू हुए उनके रोड शो निकाला। उन्होंने कहाकि देश का किसान बेहाल है। मिलों में गन्ने का समय से भुगतना नहीं होता है। एक पर्ची पकड़ा दी जाती है। किसानों को बेवकूफ बनाया जाता है।

नहीं मिलते हैं डॉक्टर

प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह ने कहाकि सब्सिडी के नाम पर किसानों का बेवकूफ बनाया जाता है। जब वह यूरिया खाद लेने जाता है तो कहा जाता है ऊपर से आर्डर है दवाई की बोरी भी लीजिए। जानवरों के इलाज के लिए वैटनरी डॉक्टर की भी उचित व्यवस्था नहीं है।

फसल का नवीनीकरण नहीं हुआ

अभी तक किसानों की फसल का नवीनीकरण नहीं हुआ है। वही पुराना रेट दिया जा रहा है। इसी तरह से किसानों को उनके गन्ने की नपसंद पैदावार बी 95 और 11015 का बीज नहीं लगाने दिया जाता। जबकि दूसरे राज्यों में इस बीज की पैदावार की इजाजत है। चौधरी चरण सिंह हमेशा से किसान की पैरवी करते रहे। हमें अब किसानों के हक को उन्हें दिलाना है।