मेरठ (ब्यूरो)। सुपरटेक पाम ग्रीन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन जॉली ने एक नया इतिहास रचा। बीती 17 सितंबर को लखनऊ में उन्हें यूपी रत्न से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम एआईसीओआई संस्था की ओर से आयोजित कराया गया।

संस्था से सम्मानित किया
गौरतलब है कि यह संस्था पिछले 45 वर्षों से प्रदेश में ऐसे प्रतिभावान व्यक्तियों का चयन करती है जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशेष स्थान प्राप्त किया हो। उन्हें सम्मानित करती है।

21 देशों में निर्यात
उद्यमी रमन जॉली को उत्तर प्रदेश में विदेशी गाडिय़ों के कलपुर्जों का निर्माण करने व उन्हें 21 यूरोपीय देशों को निर्यात करने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस दौरान उन्होंने देश के लिए विदेशी मुद्रा अर्जित की।