लव जिहाद में मां-बेटी का किया था कत्ल, राज खुलने पर हो गया था फरार

गुरुवार तड़के हुई मुठभेड़ में दोनों पैर में लगी गोली, बिहार भागने की फिराक में था

Meerut : लव-जिहाद में मां-बेटी की हत्या कर शव घर में गाड़ने व बुधवार को राज खुलते ही पुलिस हिरासत से भागे हत्यारोपित शमशाद को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी। गुरुवार तड़के नूरनगर चौराहे पर हुई मुठभेड़ में शमशाद के दोनों पैर में दो-दो गोली लगी हैं। पहले उसे अस्पताल ले जाया गया और बाद में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

ये है मामला

गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली प्रिया की शादी दस साल पहले भोजपुर के खंजरपुर निवासी राजीव से हुई थी। पति से विवाद के बाद तलाक हो गया। प्रिया अपनी नौ साल की बेटी कशिश के साथ मायके आ गई। यहां विवाद हुआ तो आठ साल पहले मोदीनगर की गो¨वदपुरी में अपनी सहेली चंचल के मकान में रहने लगी। यहीं ब्यूटीपार्लर खोल लिया। पांच साल पहले उसकी मुलाकात भूड़बराल के रहने वाले शमशाद से हुई। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई। उस वक्त मुस्लिम समुदाय के शमशाद ने अपना नाम अमित गुर्जर बताया था। वह प्रिया और उसकी बेटी को लेकर लव इन रिलेशन में लोहिया नगर में रहने लगा।

रेप केस में समझौता

एक साल पहले प्रिया ने शमशाद के खिलाफ खरखौदा में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। तब शमशाद समझौता करने के बाद प्रिया और उसकी बेटी कशिश को भूडबराल में अपने मकान पर लेकर आ गया। आरोप है कि वह प्रिया और उसकी बेटी पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा था। प्रिया ने इसका विरोध किया, जिस पर 29 मार्च की रात को प्रिया और शमशाद में मारपीट हुई। शमशाद ने प्रिया और उसकी बेटी कशिश की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को जमीन में गाड़ने के बाद सहेली चंचल पर प्रिया को अगवा करने का आरोप लगा दिया।

ऐसे हुआ फरार

चंचल आगे आई और ¨हदू संगठनों के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज हुआ। बुधवार को पुलिस ने दोनों के कंकाल बरामद कर शमशाद को हिरासत में ले लिया था। जेसीबी से घर तुड़वाकर दीवार से मोबाइल व घड़ी आदि बरामद किए थे। शव की तस्दीक करने के लिए शमशाद को थाने से भूड बराल ले जाया जा रहा था। तभी चौराहे से बहना बनाकर वह पुलिस हिरासत से भाग गया। पुलिस लगातार शमशाद की तलाश कर रही थी।

पैरों में लगी गोली

गुरुवार तड़के नूर नगर चौराहे पर परतापुर पुलिस को शमशाद जाता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी की, जिस पर शमशाद ने पुलिस पर फाय¨रग कर दी। जवाबी फाय¨रग में शमशाद के दोनों पैरों में गोली लग गई और घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया।

पति को बेगुनाह बताया

शमशाद के साथ हत्याकांड को अंजाम देने में उसकी पत्नी अफसाना भी शामिल थी। अफसाना बिहार के बेगुसराय में रहती है। उसने एक वीडियो जारी कर अपने पति को बेगुनाह बताया है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण का कहना है कि अफसाना के साथ उसका भाई भी हत्याकांड में शामिल है। पुलिस शमशाद के साले का भी मुकदमे में नाम खोलने जा रही है।

पुलिस कस्टडी से भागे शमशाद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी हैं। वह मेरठ से भागने की फिराक में था।

अजय साहनी, एसएसपी