मेरठ ब्यूरो। आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में गरबे की धूम के साथ दुर्गा पूजा कार्यक्रम 'शुभागमनम- शक्ति का' आयोजित किया गया। अमन शर्मा, अभिषेक शर्मा, सरोज के द्वारा आरती के संग मंगलाचरण से शुरू हुए कार्यक्रम में बीटेक प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स ने प्रो। शिवानी अग्रवाल के विशिष्ट मार्गदर्शन में मां दुर्गा के सभी रूपों को दर्शाते हुए नाटक एवं कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
सुंदर प्रस्तुति दी
शगुन, कृष, सुमित, कुमकुम, दिग्विजय सिंह, खुशी गुप्ता, आदित्य राज की प्रस्तुतियां सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन आरती, गौरी, ईशान एवं अर्शी ने किया।निदेशक डॉ।संजीव माहेश्वरी एवं प्रथम वर्ष के एचओडी इ। अली अकबर व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना किया।