बोर्ड ने जारी की कोविड-काल में वर्चुअल लैब

नौवीं से 12वीं के स्टूडेंट्स को मिलेगी सहूलियत

Meerut। ऑनलाइन क्लासेज के साथ स्टूडेंट्स अब ऑनलाइन लैब के जरिए प्रैक्टिकल भी कर पाएंगे। कोरोना काल में स्टूडेंट्स की समस्या को देखते हुए वर्चुअल ऑनलाइन लेबोरेट्री ओ-लैब तैयार कराई है। इसके जरिए स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल संबंधी समस्याएं दूर होंगी।

स्टूडेंट्स को राहत

कोरोना काल में जहां बो‌र्ड्स स्कूलों को ऑनलाइन थ्योरी क्लासेज करा रहे हैं। वहीं नौवीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल से संबंधित कोई विकल्प सामने नहीं आया था। ऐसे में इन क्लासेज के स्टूडेंट्स की इस समस्या का समाधान बोर्ड ने कर दिया है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन मंत्रालय, सीडैक और अमृता यूनिर्विसटी की ओर से ऑनलाइन लैब शुरू की गई है। स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए बोर्ड ने इसमें आठ भाषाओं का विकल्प दिया है। इसके जरिए फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायो, मैथ्स और इंग्लिश के प्रैक्टिकल्स हो सकते हैं।

ये हैं खास बात

स्टूडेंटस को कम खर्च में प्रैक्टिक्ल करने की सुविधा।

ऑनलाइन www.olabs.edu.in पर प्रैक्टिकल किए जा सकते हैं।

ऑनलाइन लैब के लिए रजिस्ट्रेशन फ्री है।

इसमें एनसीईआरटी/सीबीएसई और स्टेट बोर्ड का सिलेबस शामिल किया गया है।

नौवीं और 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए इंग्लिश और मैथ्स के प्रैक्टिकल्स हो सकेंगे।

एनीमेशन और वीडियो की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

स्टूडेंट्स के लिए ये कांसेप्ट बहुत शानदार हैं। स्कूलों में अभी ऑनलाइन एग्जाम्स हैं। इसके बाद इस पर काम किया जाएगा।

राहुल केसरवानी, सचिव, सहोदय

ये अच्छी पहल है। इसके प्रयोग से टीचर्स बच्चों को बेहतर तरीके से प्रैक्टिकल्स करवा पाएंगे। वहीं स्टूडेंट्स को भी लैब का वातावरण मिलेगा।

राणा लुबाना, प्रिंसिपल, इंटरनेशनल पब्लि्क स्कूल