- कर्ज देने के बाद भी किया जा रहा था परेशान

- परेशान होकर सुसाइड नोट लिखकर चला गया

Meerut: एक व्यक्ति ने कर्ज लिया, उसको चुकता भी कर दिया। इसके बावजूद उसको कर्ज देने वालों ने परेशान करके रखा। थकहार उसने एक सुसाइड नोट लिखा और घर से चला गया। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी और साथ ही इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

यह था मामला

मैदा मोहल्ला लालकुर्ती में कुलदीप कश्यप पुत्र छत्रपाल परिवार के साथ रहता है। परिवार में उसके दो भाई सतेंद्र और रमाकांत हैं। उसकी पल्लवपुरम में बलवंत एनक्लेव रुड़की रोड पर बिजली की दुकान है। मंगलवार की रात में वह अचानक कहीं चला गया। परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जब उसके कमरे में देखा तो डायरी में एक नोट मिला।

अपहरण की धमकी से परेशान

जिसमें लिखा था कि 'उसने कुछ लोगों से कर्जा लिया था। यह कर्जा वह दे चुका है। इसके बावजूद आरोपी लोग उसको धमकी दे रहे हैं। ये लोग इस कर्ज को दुबारा से मांग रहे हैं। साथ ही नहीं देने पर परिवार वालों को उठाने की धमकी दे रहे हैं। इन लोगों से परेशान होकर घर छोड़कर जा रहा हूं और आत्महत्या कर लूंगा.' इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जहां थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई, लेकिन कुलदीप का कुछ सुराग नहीं लगा।