- सस्पेंशन के विरोध में कर्मचारी ने की अनिश्चित कालीन हड़ताल

- ऑफिस में की तालाबंदी, नगर आयुक्त कार्यालय पर दिया धरना

Meerut। होटल अलकरीम मामले में किराया लिपिक को सस्पेंड करने पर निगम के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सस्पेंशन वापस होने तक हड़ताल खत्म न करने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई

ऑफिसों में की तालाबंदी

कर्मचारियों ने सुबह दस बजे नगर निगम के ऑफिस पहुंचकर सभी कार्यालयों में तालाबंदी करनी शुरू कर दी। किसी भी कर्मचारी को ऑफिस में बैठने नहीं दिया। नगर आयुक्त कार्यालय बाहर दरी बिछाकर बैठ गए। माइक से कर्मचारियों को धरने पर पहुंचने का आहवान किया। कर्मचारियों ने इस संबंध में महापौर हरिकांत आहलूवालिया से भी मुलाकात कर कर्मचारी का निलंबन वापस करने की मांग की।

अधिकारियों पर भी हो कार्रवाई

कर्मचारी यूनियन का कहना था कि केवल कर्मचारी पर ही कार्रवाई क्यों कर जा रही है। इससे संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। अधिकारी को क्यों बचाया जा रहा है। कार्रवाई सबके खिलाफ होनी चाहिए। जो भी दोषीे है। केवल कर्मचारी को ही क्यों सताया जा रहा है।

कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी पर ही कार्रवाई क्यों की जा रही है। अधिकारी के निर्देशन में सब काम होते हैं। पहले अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। यदि सस्पेंशन वापस नहीं हुआ तो नगर निगम में काम नहीं होने दिया जाएगा।

-अनीस अहमद अध्यक्ष कर्मचारी यूनियन नगर निगम