मेरठ ब्यूरो। दौराला क्षेत्र में गांव मटौर स्थित श्री मल्हू ङ्क्षसह आर्य कन्या इंटर कालेज में मंगलवार को पंख राइज फाउंडेशन के द्वारा द गर्ल पावर प्रोजेक्ट कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें कक्षा नौ से कक्षा 12वीं तक की करीब सौ छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पंखराइज फाउंडेशन की निदेशक पंखुड़ी सहगल संबोधन में कहा कि द गर्ल पावर प्रोजेक्ट एक वैश्विक कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम अमेरिका से लाया गया है। इस प्रोजेक्ट से किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए एक सफल साक्ष्य आधारित माडल है।
युवतियों को सशक्त बनाएंगे
यह कार्यक्रम ङ्क्षलग आधारित दबाव के सभी रूपों से लडऩे के लिए युवतियों को सशक्त बनाने का साधन है। इसके जरिये युवतियों को स्मार्ट, स्वस्थ और आत्म सशक्त होने के बारे में व्यापक रूप से सिखाता है। जिससे युवतियां अपने सपलों को हासिल कर सकें। प्रधानाचार्य डा। नीरा तोमर, महिला पुलिसकर्मी अंजू पुंडीर ने भी संबोधित किया। मेरठ सहोदय स्कूल्स कांप्लैक्स अध्यक्ष राहुल केसरवानी ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित कर अधिक शिक्षा ग्रहण करने की बात कही।