मेरठ (ब्यूरो)। क्रिसमस पर्व के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी लोगों की जुबां पर यही गीत सुनने को मिल रहे हैं। ऐसे में शहर के सभी चर्च को भी आकर्षक लाइटों से व खूबसूरत क्रिसमस ट्री व बैल्स से सजाया गया है। वहीं क्रिसमस से एक दिन पहले शहर के बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। क्रिसमस पर आज रविवार को सभी चर्च में विशेष कार्यक्रमों का इंतजाम किया गया है। हालांकि कार्यक्रम के साथ ही कोविड का अलर्ट दोबारा से जारी होने के कारण नियमों का भी पूरा ध्यान रखा जाए इसकी भी घोषणा कर दी गई है, वहीं क्रिसमस से एक दिन पहले स्कूलों में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी ने एक-दूसरे को हैप्पी क्रिसमस बोलकर बधाई भी दी और एक दूसरे को केक खिलाया व उपहार दिए।

बाजार रहे खूब गुलजार
क्रिसमस के एक दिन पहले सदर बाजार, बोंबे बाजार, आबूलेन, सेंट्रल मार्केट सहित विभिन्न जगह पर लोगों ने खासतौर पर बच्चों ने सांता क्लाज डे्रस और कैप समेत क्रिसमस ट्री आदि खरीदा। वहीं गिफ्ट्स शॉप्स पर दिनभर लोगों पहुंचते रहे। इस दौरान लोगों ने केक की भी जमकर खरीदारी की। साकेत स्थित केक फैक्ट्री की ऑनर गरिमा मित्तल ने बताया कि उनके यहां पर सबसे बड़ा केक 30 किलों का बुक हुआ है, जो चॉकलेट वाइन फ्लेवर का है। वहीं गोल मार्केट स्थित न्यू मार्केट पर न्यू वेज के ऑनर प्रवीण गुप्ता ने बताया कि उनके यहां तो कई दिनों पहले से ही क्रिसमस केक की बुकिंग हो गई थी।

जगमगाए चर्च होंगे कार्यक्रम
आज क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। चर्च, घरों में क्रिसमस की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। शहर में सभी चर्च रंग बिरंगी रोशनी से नहाए हुए हैं। वहीं शनिवार की रात को 11 बजे प्रार्थना का आयेाजन किया गया। सिविल लाइन स्थित मैथोडिस्ट चर्च में शिफ्ट के अनुसार ही प्रार्थना कराने का फैसला लिया गया है इसके साथ ही सुबह प्रार्थना के बाद कैरल सांग होंगे, इसके साथ ही कोविड के अलर्ट को देखते हुए मास्क पहनने को कहा गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि कोविड के संक्रमण का खतरा है। ईसाई समाज के लोग अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर उपहार दे रहे हैं। इसके साथ ही चर्च में कैरल सिंगिंग के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सेंट थॉमस चर्च बच्चा पार्क के फादर परितोष ने बताया कि प्रभु यीशु की प्रार्थना की जाएगा व कैरल सांग होंगे, सिटी मैथोडिस्ट चर्च के फादर ललित स्टीफन ने बताया कि सभी अनुयायियों को मास्क लगाकर ही आना होगा, सेंट जोसफ कैथेड्रल मेरठ कैंट के फादर जान चिमन ने बताया कि शनिवार को 11 बजे क्रिसमस जागरण किया गया। वहीं आज 25 दिसंबर को खीस्त जयंती दिवस मिस्सा बलिदान सुबह नौ बजे होगा, शाम को नहीं होगा, 26 को कल पवित्र परिवार का पर्व कार्यक्रम होगा।

एक दिन पहले कार्यक्रम
जहां एक ओर क्रिसमस पर्व के एक दिन पहले चर्च में प्रार्थनाएं की गई। वहीं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी एक दिन पहले कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस मार्डन स्कूल छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में क्रिसमस कार्निवाल धूमधाम से मनाया गया। कोर्उिनेटर अजय गुप्ता ने सेंट क्लाज के साथ बच्चों को उपहार बांटे। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में विभिन्न एक्टिविटीज का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल अनिता त्रिपाठी ने बच्चों को क्रिसमस का महत्व बताया व उपहार दिए। विजडम ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस प्रोग्राम किया गया। प्रिंसिपल डॉ। बलजीत कौर सेठी ने सभी को क्रिसमस की जानकारी दी। वहीं गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा प्रभु यीशु के जन्म का चित्र बड़ी ही खूबसूरती से प्रदर्शित किया। प्रिंसिपल डॉ। कर्मेंद्र सिंह ने सभी को क्रिसमस का महत्व बताया। वहीं आई स्कूल में क्रिसमस सेलीब्रेशन किया गया। प्रिंसिपल संजय गोयल एवं वैशाली ने बच्चों को क्रिसमस का महत्व बताया। मौके पर विपुल, एंजिल, नीतू, सोनी आदि मौजूद रहे।