डॉ। शालिनी आर्य के साथ हुई वारदात के पीछे पति-पत्‍‌नी और 'वो' की कहानी बताई जा रही है। डॉ। शालिनी आर्य के पिता राकेश कुमार ने सीधे आरोप लगाया कि उनके दामाद के अवैध संबंध हैं। इसी का विरोध करना विशाल को खराब लगता है। जिसके चलते वह शालिनी को रास्ते से हटाना चाहता है।

ज्यादातर आउट ऑफ कंटरी

अस्पताल में आईसीयू वार्ड के बाहर खड़े शालिनी के पिता ने बताया कि डा। विशाल लगातार देश से बाहर मेडिकल कांफ्रेंस का बहाना बनाकर रंगरलियां मनाने जाता रहता है। इस बारे में उनकी बेटी डॉ। शालिनी को भनक लग गई थी। वह पति से इस बात का विरोध कर रही थी और हमें भी जानकारी दी गई थी।

रोकना पड़ा महंगा

राकेश कुमार ने बताया कि विशाल के अवैध संबंधों में बाधा बनना उसकी बेटी को महंगा पड़ा है, जिसके चलते उनकी बेटी की हत्या की साजिश डॉ। विशाल और उनकी मां वीना आर्य ने तैयार की। इसी साजिश के तहत देरशाम बेटी को जहर दिया गया और देररात जब जहर पूरे शरीर में फैल गया, तब शालिनी को अस्पताल लाया गया।

रविवार को भी मारपीट

डॉ। शालिनी को जिस समय अस्पताल में भर्ती कराया गया उनके शरीर पर चोट के निशान लगे थे। डाक्टर्स ने बताया कि मारपीट के कारण हाथ कमर और अन्य जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इस संबंध में परिजनों ने भी आरोप लगाया था कि रविवार को ही डा। विशाल ने शालिनी से मारपीट की थी।

आईसीयू में गिर पड़ी मां

डॉ। शालिनी आर्य को देखने के लिए उनकी मां प्रेमलता आईसीयू में पहुंची थी। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया। इस दौरान बेटी की ऐसी हालत देखकर प्रेमलता बिलख पड़ी। उन्हें चक्कर आ गया और रोते हुए वे फर्श पर गिर पड़ी।

बढ़ता गया विवाद

डॉ। शालिनी आर्य के पिता राकेश कुमार के अनुसार कुछ साल पहले उनके समधी डा। सीएल आर्य बीमार हो गए थे। तभी से शालिनी उनकी सेवा में लगी थी। उपचार के लिए कई बार केरल के आयुर्वेद सेंटर भी ले गई। उस समय भी डा। विशाल लगातार विदेश जाने की बात कहकर घर से चला जाता था। इसी बात को लेकर डॉ। शालिनी और उनके पति डॉ। विशाल के बीच झगड़े और मनमुटाव रहने लगा था। पहले तो पिता सीएल आर्य विशाल को डांटकर मामले को शांत करा देते थे। लेकिन जबसे उनकी मौत हुई है। तब से विवाद और बढ़ गया।

घर में ही क्लीनिक

थापरनगर स्थित 245/5 मकान में डा। विशाल आर्य और उनकी पत्‍‌नी डॉ। शालिनी आर्य का नीचे के हिस्से में क्लीनिक है। डॉ। शालिनी आर्य एमडी मेडिसिन हैं और शहर के गिने चुने डाक्टरों में उनका नाम है। इसके अलावा डॉ। विशाल जसवंत राय अस्पताल में बैठते थे।

शालिनी से चिढ़ता था

जसवंत राय हॉस्पिटल में मौजूद डॉ। शालिनी की बहन शिल्पी गुप्ता ने बताया कि विशाल शालिनी की तरक्की को देकर चिढ़ता है। साथ ही शालिनी के पास ज्यादा मरीज आते हैं। ये बात भी उसको अच्छी नहीं लगती।

पुत्र की चाहत

शिल्पी गुप्ता ने बताया कि शालिनी ने दो बेटियों को जन्म दिया है। लेकिन विशाल की मां पुत्र की चाह के कारण भी उसके साथ अक्सर झगड़ा करती रहती थी।

एसएसपी को सूचना नहीं

दोपहर करीब एक बजे सिविल लाइन इंस्पेक्टर इकबाल अहमद जसवंत राय अस्पताल पहुंचे और डॉ। शालिनी के परिजनों से बातचीत की। इस संबंध में एसएसपी को सूचना नहीं दी गई। इंस्पेक्टर ने मामला सदर थाने का बता दिया। इसी दौरान एसएसपी को भी मामले की सूचना मिली तो उन्होंने इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। हालांकि बाद में पता चला कि इंस्पेक्टर ने एसपी सिटी को सूचना दी थी। आरोपी डॉ। विशाल के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

वर्जन

डॉ। शालिनी के पिता की तहरीर पर पति विशाल आर्य और मां बीना आर्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

-गजेन्द्र यादव, एसओ सदर थाना

अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहना सही रहेगा। नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

-दिनेश चंद्र दूबे, एसएसपी मेरठ