मेरठ ब्यूरो। वैसे तो जो लोग सक्षम हैं वो न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए अब्रॉड ट्रिप करने की प्लानिंग करते हैं। हर साल ट्रैवल्स एजेंसियां इसके लिए बड़े-बड़े पैकेज देती हैं, लेकिन अब शहरवासियों की आइडियोलॉजी में बदलाव आ रहा है। अब शहरवासी डोमेस्टिक टूरिज्म प्लेस पर न्यू ईयर सेलेब्रेशन की तैयारी कर रहे हैं। यूथ का यही कहना है कि दुनिया भी घूम लेंगे, लेकिन पहले अपने देश को ही घूम लिया जाए। इसलिए शहर के लोग अब डोमेस्टिक टूरिज्म प्लेस को ज्यादा प्रेफर करते हैं। इसके लिए अब शिमला, हिमाचल प्रदेश, मनाली, मंसूरी, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि प्रदेशों में टूरिस्ट्स के जाने की संख्या बढ़ गई है।

घरेलू पर्यटन 10 साल में दोगुना

गौरतलब है कि न्यू ईयर पर देश के टूरिज्म प्लेस के लिए बुकिंग बढ़ गई है। अब घरेलू पर्यटन क्षेत्रों के लिए टूरिस्टों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, हालत यह है कि विदेश जाने वाले पर्यटकों की संख्या कम आई है। टै्रवल एजेंसी एसोसिएशन के सदस्य अमित सिंह ने बताया कि साल 2012 से घरेलू पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। साल 2012 में डोमेस्टिक टूरिस्ट प्लेस में जाने वाले लोगों की संख्या 25 हजार थी, वहीं, विदेश जाने वाले लोगों की संख्या 70 हजार थी। अब 10 साल बाद काफी बदलाव देखने को मिल रहा है

। साल 2022 में यह संख्या बदल गई है। साल 2022 में 70 हजार लोगों ने देश के डोमेस्टिक प्लेस में घूमने के लिए बुकिंग कराई है। जबकि विदेश जाने वाले पर्यटकों की संख्या 50 हजार है।

खास बात यह है कि इस बार घरेलू पर्यटकों की 40 फीसदी बढऩे की उम्मीद है। इस बार अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और काशी जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। पहाड़ों पर जाने का उत्साह न्यू ईयर पर पहाड़ी इलाकों में जाने के लिए लोग प्लान कर रहे हैं। सबसे ज्यादा शिमला, हिमाचल प्रदेश, मनाली, मसूरी, केरल, आसाम, मणिपुर आदि जगहों पर जाने के लिए बुकिंग हो रही है। इसके लिए टै्रवल एजेंसी भी ग्रुप पैकेज से लेकर पैकेज पर विशेष छूट दे रहे हैं।

लोग इस मौसम में पहाड़ों की सैर करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, साथ ही नया साल भी दोस्तों और परिवार के साथ बाहर मनाना चाहते हैं। लेकिन इसबार घरेलू पर्यटनों पर अधिक फोकस है, हम भी उनको विभिन्न तरह की छूट दे रहे हैं। -

हनी गोयल, निदेशक, हनी हालीडेज ब्रहमपुरी

नए साल का जश्न बाहर मनाने वालों की संख्या में इस साल इजाफा हुआ है। लोग पहले ही अपनी बुकिंग करवा चुके हैं।लोगों में इसबार घरेलू पर्यटनों का मथुरा वृंदावन, आयोध्या, आदि पर जाने का अधिक क्रेज है, ऐसे में उनको 20 प्रतिशत तक की छूट व विभिन्न ऑफर दे रहे हैं।

आकाश खन्ना, निदेशक, गोपाल ट्रेवल्स आबूलेन