- किशोरी के साथ मेरठ और बुलंदशहर में किया दुष्कर्म

- मामले में दो आरोपियों को नामजद किया

Meerut : एक किशोरी को दो लोग अगवा कर लेते हैं। पांच दिनों तक लगातार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते हैं। पहले उसे शहर के ही एक मकान में बंधक बनाकर रखते हैं। फिर उसे बुलंदशहर ले जाते हैं। वहां भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते हैं। फिर उसे दोबारा शहर में लाकर हापुड़ रोड के पास फेंक जाते हैं। किशोरी किसी तरह अपने घर पर पहंच कर परिवारवालों को आपबीती सुनाती है। पिता के तहरीर पर दो नामजद लोगों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घर में अकेली थी किशोरी

लिसाड़ी गेट के न्यू इस्लामनगर निवासी 14 वर्षीय किशोरी पांच दिन पहले अपने घर पर अकेली थी। पास के मोहल्ले में फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवकों रहीसू और रिजवान निवासीगण सिकंदराबाद, बुलंदशहर ने किशोरी को घर से अगवा कर लिया। इसके बाद किशोरी को मेरठ के ही एक मकान में बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में दोनों किशोरी को बुलंदशहर ले गए। इसी बीच किशोरी के परिजनों ने लिसाड़ी गेट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रविवार को किशोरी को आरोपियों ने हापुड़ रोड पर फेंक कर फरार हो गए। किशोरी वहां से किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। लिसाड़ी गेट थाने में किशोरी के पिता की ओर से रहीसू और रिजवान को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।