मेरठ (ब्यूरो)। थापरनगर के आर्य समाज के वेद प्रचार-प्रसार समारोह अंतर्गत वृहद् प्रचार कार्यक्रम की श्रृंखला में सोमवार को सीजेडीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यालय प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वैदिक संस्कृति बताई
वेद सभी सत्य विद्याओं के आधार हैं। आदि और अंत का सार हैं। वैदिक दुनिया का प्रथम धार्मिक ग्रंथ हैं। इसी तथ्य को उजागर करने के लिए भजनोपदेशक के रूप में आचार्य योगेश दत्त और वक्ता पुनीत शास्त्री उपस्थिति रहे। सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह में आर्य समाज के प्रधान राजेश सेठी, मंत्री मनीष शर्मा, प्रीति सेठी, क्षेत्रीय अधिकारी डॉ। अल्पना शर्मा, प्रधानाचार्या अपर्णा जैन, डॉ। विनीत त्यागी, सुनीता सिंह भी उपस्थित थे।

वेद और आर्यों का संबंध बताया
सर्वप्रथम प्रधान राजेश सेठी ने वेद और आर्यो के बीच के संबंध का सार बताया। योगेश दत्त के भजन भगवान सारे दुर्गुण को दूर कर दो कर रही है खोज बुद्धि नित नए इंसान की भजन ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। आचार्य पुनीत शास्त्री ने आर्य समाज तथा वैदिक संस्कृति से अवगत कराया तथा इस व्यापक विचारधारा का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया।