मेरठ (ब्यूरो)। शारदा रोड श्रीजी प्लाजा में व्यापारी एसोसिएशन की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ। लक्ष्मीकांत वाजपेयी पहुंचे। उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि होली खुशियों का पर्व है। इस दिन हमें गिले शिकवों को दूर कर देना चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता एवं महामंत्री पंकज गर्ग ने डॉ। लक्ष्मीकांत बाजपेयी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

आपसी बैर भूल जाएं
इस अवसर पर मंडल महिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिका जैन ने कहा कि होली के अवसर पर हमें आपसी बैर भूल जाने चाहिए और मिलजुलकर प्यार का संदेश देना चाहिए, होली प्यार का उल्लास का पर्व है, यह वो पर्व है जिस दिन बुराई का अंत हुआ था और भक्त प्रहलाद की भक्ति व अच्छाई की जीत हुई थी। इसलिए हमें सदैव अच्छे कार्य करने चाहिए, और भगवान पर भरोसा रखना चाहिए।

गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में मेरठ महानगर बीजेपी मंत्री ममता मित्तल, मंत्री विवेक वाजपेई ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी। सभी सदस्यों ने इस अवसर पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,नरेश गुप्ता, पंकज गोयल संदीप रेवड़ी, मंडल अध्यक्ष मोनिका जैन द्वारा तिलक लगाकर डॉ। लक्ष्मीकांत का स्वागत किया गया। वहीं पूर्व महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा चतुर्वेदी अन्य महिला मोर्चा की समस्त महिलाओं ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी व सभी का स्वागत किया गया।