मेरठ (ब्यूरो)। इस सर्जरी से मरीज को नया जीवनदान मिला। इस सफल सर्जरी पर समूह चेयरमैन डॉ। सुधीर गिरि ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने पूरी आर्थो टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को विम्स आरोग्य मेला-2022 का शुभारंभ होगा।

दो साल में चलना शुरू किया
विम्स के हड्डी रोग विभाग ने सफल हिप रिप्लेसमेंट किया। आर्थो विभाग के विख्यात सर्जन डॉ। शाहिद मीर ने बताया कि दोनो कूल्हे पूरी तरह से खराब हो गए थे। 32 वर्षीय यह मरीज दस दिन पहले विम्स में भर्ती हुआ था। मरीज पिछले दो वर्षो से चलना फिरना तो दूर बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहा था। अब उसके दोनो कूल्हों की सफल सर्जरी द्वारा प्रत्यारोपण कर उसको पूरी तरह ठीक कर दिया है।

ये रहे मौजूद
टीम में आर्थो टीम के डॉ। शाहिद मीर, डॉ। सचिन सिंह, डॉ। अमित कुमार एवं निश्चेतन विभाग (एनस्थीसिया) के एसोसिएट प्रो। डॉ। अवधेश शर्मा रहे।