-ग्रामीणों ने घायलों को कराया अलग अलग अस्पताल में भर्ती

-दुल्हा-दुल्हन के मामूली चोटिल होने पर ली राहत की सांस

कंकरखेड़ा : ¨सधावली गांव में बुधवार को शादी समारोह में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब दुल्हे, दुल्हन के कमरे का अचानक लैंटर भरभरा कर गिर गया। उस दौरान कमरे में मौजूद तीस लोग घायल हो गए। घायलों में 14 महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं। मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने किसी तरह दुल्हे, दुल्हन व अन्य घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दुल्हन व दुल्हे के मामूली चोट आने के कारण देर शाम फेरे की रस्म अदा की गई।

छत पर खाना और डांस

¨सधावली गांव निवासी हरवीर पुत्र शिवचरण के दो बेटी रेनू व बेबी हैं। बुधवार को दोनों की बारात आई हुई थी। बड़ी बेटी रेनू की परतापुर हाइवे के पास गांव पुट्ठा निवासी छोटनलाल पुत्र फूल सिंह व छोटी बेटी बेबी की हापुड़ निवासी अमित उर्फ सोनू पुत्र रामसिंह बारात लेकर आया था। दुल्हे व दुल्हन एक कमरे में बैठे हुए थे और उस दौरान काफी संख्या में लोग कमरे में मौजूद थे। घर पर ही बारात आने के चलते छत के ऊपर खाने का कार्यक्रम था और खाना खाने के लिए लोगों का आना जाना लग रहा था। बताया गया है कि छत गर्डर और पत्थर से बनी हुई थी। छत पर ही बच्चे व युवा गानों पर डांस कर रहे थे। इस दौरान अचानक लैंटर भरभरा कर गिर गया। लैंटर गिरने से कमरे में बैठे वर-वधू समेत लगभग तीस लोग मलबे में दब गए।

विदाई के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

मलबे में दबे लोगों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण दौड़े और किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। दुल्हा-दुल्हन के मामूली चोट आने के कारण उन्हें गांव के ही एक चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया। देर शाम फेरों की रस्म अदा की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दुल्हन के विदा होने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। शोभापुर चौकी इंचार्ज अनित कुमार ने बताया कि छत पर अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण लैंटर गिरा। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।

ये हुए घायल

गढ़ रोड निवासी करतार सिंह, दिल्ली सराय निवासी जयवती, कपिल, मोहिनी, सोनिया, नीटू, रवि निवासी पुट्ठा, रतन पत्नी राजपाल, ओमवती, मीनू निवासी ¨सधावली, मोहित, टीटू निवासी हापुड़ व मोनू निवासी दिल्ली घायल हुए। घायलों को प्यारे लाल, रीता अस्पताल व अन्य जगहों पर भर्ती कराया गया। नेहा नाम की बच्ची भी घायल हो गई।

दहशत में रहे बाराती व घराती

लैंटर गिरने के बाद शादी समारोह संपन्न तो हो गया, परंतु दुल्हन की विदाई तक घराती व बाराती दहशत में रहे। ग्रामीणों का कहना है कि सब कुछ ठीक चल रहा था, परंतु इस घटना के बाद शादी में भंग पड़ गया। बच्चों व महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।

दुल्हा-दुल्हन को देखने पहुंचे ग्रामीण

शादी समारोह में एकाएक लैंटर गिरने से दोनों दुल्हा-दुल्हन मलबे में दब गए थे। ग्रामीण सबसे पहले दुल्हा व दुल्हन को निकालने में जुट गए। चारों को सही सलामत देख ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हादसे में हापड़ से बारात लेकर आए अमित के जीजा र¨वद्र भी घायल हो गए। यहीं नहीं जिन लोगों का शादी का निमंत्रण नहीं दिया गया वह भी घायलों का हाल जानने पहुंचे।