पिछले तीन दिनों से लगातार गिर रहा है पारा
लगातार बन रही है कोहरे की संभावना
Meerut । तीनों दिनों से लगातार बढ़ती ठंड ने कपकपी बढ़ा दी है। लगातार गिरते पारे के चलते इस बार सालों का रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। मौसम के बदलते मिजाज में कोहरा भी थमने का नाम नही ले रहा है। मौसम विभाग की माने तो ऐसी ठंड काफी सालों बाद हुई है, वहीं पिछले तीन दिनों की बात करें तो लगातार पारा गिरता नजर आ रहा है। वहीं आज भी कोहरे व अधिक ठंड होने के आसार बताए जा रहे है।
जारी रहेगी शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार पिछले तीन दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान 5.7 मापा गया था। शनिवार को अधिकतम पारा 21.2 और न्यूनतम पारा 5.6 हो गया था। रविवार को अधिकतम 20.4और न्यूनतम पारा 3.2 रहा। ऐसे में आज भी कोहरे के आसार बताए जा रहे है। मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसम्बर तक ठंड के और भी अधिक बढ़ने के ही आसार दिख रहे है और कोहरा भी रहने के आसार है।
---
अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले पांच दिनों तक अभी अधिक ही ठंड रहेगी। कोहरे के भी पूरे आसार है। डॉ। एएन सुभाष
मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय
तारीख-अधिकतम तापमान-न्यूनतम तापमान
21 दिसंबर-20.8-5.7
22 दिसंबर-21.2-5.6
23 दिसंबर-20.4-3.2