मेरठ (ब्यूरो)। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 13 मार्च से भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गंगानगर मेन डिवाइडर स्थित के पाकेट पार्क में किया जाएगा। इस संबंध में 12 मार्च को गंगानगर स्थित अद्र्धनारेश्वर मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकलेगी। जिसमें महिलाएं 1100 कलश लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एक आध्यात्मिक व सामाजिक संस्थान है, जो युग प्रवर्तक श्री आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है। गंगानगर में पहली बार बड़े स्तर पर कथा का आयोजन होने जा रहा है। शुक्रवार को यह जानकारी दिल्ली से पधारे आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी नरेशानंद ने मेरठ शाखा की संयोजिका साध्वी लोकेशा भारती के साथ पत्रकार वार्ता में दी।

सात दिन तक कथा
आयोजन स्थल पर पत्रकार वार्ता में स्वामी नरेशानंद जी ने बताया कि कथा का वाचन करने आशुतोष महाराज की शिष्या और कथा व्यास साध्वी पद्महस्ता भारती पधार रही हैं। कलश यात्रा 12 मार्च को सुबह 9 बजे गंगानगर बी-ब्लाक स्थित अद्र्धनारेश्वर मंदिर से निकलेगी। वहीं, 13 से 19 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। आयोजन स्थल पर जर्मन हैंगर तकनीक युक्त पंडाल लगाया गया है।

ये रहेे मौजूद
पत्रकार वार्ता में पार्षद गुलवीर ङ्क्षसह, राकेश कुमार गुप्ता, शीतल गहलौत, रामवीर सोम, कपिल कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार भारद्वाज, तरुणा ङ्क्षसह, ऋषि कुमार शर्मा व लखन शर्मा मौजूद रहे।