मेरठ (ब्यूरो)। शहर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों की स्थिति में सुधार के लिए नगर निगम के स्तर पर सभी प्रमुख योजनाएं धरातल पर उतरना शुरू हो गई है। सालों से अधर में अटकी योजनाएं भी बजट आने के बाद अब शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही औद्योगिक क्षेत्रों में निगम स्तर पर देखने लायक बदलाव किया जाएगा। कुछ ऐसे ही आश्वासन के साथ प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। हरपाल सिंह ने दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के प्रश्न प्रहर में शहर के उद्योगपतियों और स्थानीय लोगों के सवालों के जवाब दिए।

सवाल- साईंपुरम औद्योगिक क्षेत्र में सफाई की समस्या है। कूड़ा कलेक्शन तो दूर नियमित झाडू तक नही लगती है?
गौरव राजपूत

जवाब- सांईपुरम में नियमित सफाई के लिए स्थानीय सुपरवाइजर को निर्देश दे दिए गए हैं। कूड़ा कलेक्शन के लिए गाडिय़ां जल्द भेजी जाएंगी।

सवाल- कैंचियान क्षेत्र की गलियों में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है। कई-कई दिनों तक भी कूड़ा उठता नहीं है?
मो। जाकिर

जवाब- कैंचियान, तीरगरान क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई व कूड़ा गाड़ी पहुंच रही है। फिर भी कई समस्या है तो गली नंबर बता दें सफाई कराई जाएगी।

सवाल- लोहियानगर में सबसे प्रमुख समस्या कूड़ा उठने और कच्ची सड़कों की है, इसका समाधान कब होगा?
शरीफ अहमद

जवाब- सड़कों की जिम्मेदारी एमडीए की है। बाकि कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए भी उच्च अधिकारियों के स्तर पर प्रयास चल रहा है। कूड़ा कलेक्शन लोहियानगर में जारी है।

सवाल- मोहकमपुर में जल निकासी की प्रमुख समस्या है जब तक यह व्यवस्था सही नहीं होगी तो सड़कों पर जलभराव कैसे रुकेगा?
तनुज गुप्ता

जवाब- सड़क निर्माण का काम जारी है इसके साथ ही नालों के निर्माण के लिए भी टेंडर प्रकिया चल रही है। नाला निर्माण भी निर्माण विभाग के स्तर पर जल्द किया जाएगा।

सवाल- जरा सी बारिश में मोहकमपुर में जलभराव हो जाता है। इंडस्ट्रीज के परिसर में पानी भर जाता है, ये समस्या कब दूर होगी?
सुमनेश अग्रवाल

जवाब- जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए सड़क बनने के बाद नाला निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर पर काम चल रहा है।

सवाल- कई सालों से हम लोग साईंपुरम में सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे हैं, वो कब पूरी होगी?
अजय सहगल

जवाब- साईंपुरम की सड़कों के लिए बजट के अनुसार जल्द योजना बनाकर काम शुरू किया जाएगा।

सवाल- स्पोट्र्स कॉम्पलैक्स रोड की हालत बहुत खराब है। जगह जगह गड्ढे हैैं, यहां सड़क निर्माण कब होगा?
योगेश

जवाब- स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के लिए रोड निर्माण का कार्य किया जाना है। बजट जारी होते ही काम शुरू होगा।

सवाल- लोहियानगर में दिनभर कूड़ा उड़ता रहता है। ऐसे में डंपिंग ग्राउंड की कवरिंग का क्या फायदा?
परवेज

जवाब- डंपिंग ग्राउंड का कूड़ा निस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इसमें समय लगेगा।