-18 से 44 वर्ष के 6520 व 45 वर्ष से ऊपर के 4881 लाभाíथयों को लगा टीका

-अभिभावक स्पेशलज् तीन केन्द्रों पर 233 लोगों को लगा टीका

जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। अलग-अलग सेंटर्स पर टीका लगवाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। सीएमओ डॉ। वीबी सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न केन्द्रों, चैरिटेबल अस्पतालों सहित 139 सत्रों का आयोजन कर 11401 लाभाíथयों का टीकाकरण किया गया। इसमें 9893 लाभाíथयों को प्रथम डोज तथा 1508 लाभाíथयों को दूसरी डोज लगायी गयी। इस क्रम में 45 वर्ष से ऊपर के 4881 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं 44 सत्रों पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के 6520 लाभाíथयों का टीकाकरण किया गया। इसमें से 5786 लाभाíथयों को प्रथम डोज तथा 734 लाभाíथयों को दूसरी डोज लगायी गयी। इसके साथ ही अभिभावक स्पेशल तीन केन्द्रों पर 233 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं महिला स्पेशल दो केन्द्रों पर 101 महिलाओं का टीकाकरण किया गया।