-विधानसभा चुनाव के नामांकन के पत्रों की जांच में 17 पर्चे खारिज

-153 में से अब 136 कैंडिडेट बचे मैदान में

VARANASI

विधानसभा चुनाव के लिए बनारस की सभी आठ विधानसभा सीटों पर क्भ्फ् प्रत्याशियों की ओर से दाखिल नामाकंन पत्रों की जांच शुक्रवार को हुई। इसमें क्7 अलग-अलग वजहों से अवैध रहे। इन्हें संबंधित विधानसभा के रिटर्निग अधिकारियों ने निरस्त कर दिया। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से सबसे नामाकंन पत्र निरस्त किये गये। इसके बाद अब क्फ्म् प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

उत्तरी और शिवपुर से छह-छह निरस्त

शहर उत्तरी और शिवपुर विधानसभा से सबसे अधिक छह-छह नामांकन पत्र खारिज किए गए। शहर उत्तरी से

इत्तहादें मिल्लत कौसिंल के अलीमुद्दीन, रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के अभिनंदन पाठक, भारतीय सामाजिक क्रांति दल के अरविन्द, मौलिक अधिकार पार्टी के भरत, राष्ट्रीय अम्बेडकर दल के राजेश भारती, भारतीय समाजवादी सेना के हरिदास का पर्चा खारिज हो गया है। वहीं शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दल रामचन्द्र उर्फ रामचन्दर, निर्दल सुभाषचन्द्र, निर्दल आशुतोष सिंह, नवजन क्रांति पार्टी की सितारा देवी, ओजस्वी पार्टी के राघवेन्द्र प्रताप सिंह, समाजवादी जनता पार्टी (चन्द्रशेखर) के मनोज कुमार पाण्डेय का नामांकन पत्र खारिज हो गया।

दक्षिणी और सेवापुरी से दो-दो बाहर

पर्चो की जांच के दौरान शहर दक्षिणी और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से दो-दो और कैंट से एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हुआ। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दल हरेन्द्र सिंह, निर्दल आशीष तिवारी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से लोकदल के बलराम प्रसाद, बहुजन मुक्ति दल के अमित कुमार का पर्चा खारिज हुआ।

कैंट विधानसभा क्षेत्र से निर्दल अलीमून निशां का पर्चा खारिज हुआ। वहीं विधानसभा क्षेत्र अजगरा, पिण्डरा और रोहनियां से दाखिल सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही मिले।

अब इतने बचे मैदान में

-पिण्डरा -क्ख्

-अजगरा (अजा)-क्ब्

-शिवपुर -क्8

-रोहनियां-क्फ्

-शहर उत्तरी क्8

-शहर दक्षिणी क्8

-कैंट ख्म्

-सेवापुरी-क्7