- बड़ागांव में सड़क हादसे में युवक की मौत

-मदद करने की बजाय भाग निकला टक्कर मारने वाला सूमो ड्राइवर

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

बड़ागांव थाना क्षेत्र केपुराना सीओ ऑफिस के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार सूमो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। खून से लथपथ बाइक सवार रोड पर तड़पता रहा। सूमो ड्राइवर उसकी मदद करने की बजाय गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस जब तक उसे हॉस्पिटल पहुंचाती तब तक बाइक सवार की मौत हो गयी।

नहीं पहुंच सका घर

बड़ागांव थाना क्षेत्र केउसरा सईद गांव निवासी अशोक कुमार चौबे का बेटा अर्पित कुमार उर्फ विशाल चौबे (22 वर्ष) बाइक से करमपुर निवासी जितेन्द्र मिश्रा के घर गया था। शाम को घर लौट रहा था। पुराना सीओ ऑफिस के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार सूमो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विशाल खून से लथपथ होकर तपड़ने लगा। सूमो चालक उसकी मदद को आगे आने की जगह गाड़ी वहीं छोड़कर भाग निकला।

लेकर भागे अस्पताल

आसपास के लोगों ने भी मदद करने की बजाय पुलिस को सूचना देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। पुलिस के पहुंचने तक काफी वक्त बीत चुका था। घायल युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने रेफर कर दिया। हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। विशाल की मौत से पूरा घर शॉक्ड है। 26 नवंबर को छोटी बहन की शादी होनी थी। जिसकी तैयारी के लिए वह भागदौड़ कर रहा था।

साइकिल सवार घायल

सारनाथ थाना क्षेत्र के चन्द्रा चौराहे पर सोमवार रात आशापुर की ओर से आ रही ऑटो ने चौबेपुर साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। साइकिल सवार रमचंदीपुर निवासी आनंद (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ऑटो चालक भाग निकला।