- एक ही परिवार के पांच किशोर गए थे गंगा नहाने, दो को ग्रामीणों ने बचाया

-गंगा दशहरा पर हुआ हादसा,गांव में मचा कोहराम

<- एक ही परिवार के पांच किशोर गए थे गंगा नहाने, दो को ग्रामीणों ने बचाया

-गंगा दशहरा पर हुआ हादसा,गांव में मचा कोहराम

MUGHALSARAI:MUGHALSARAI: गंगा दशहरा पर मंगलवार को बड़ा अमंगल हो गया। गंगा में स्नान करने गए पांच किशोरों में से तीन की डूबने से मौत हो गई। डूब रहे दोच्बच्चों को आसपास नहा रहे लोगों संग मल्लाहों ने बचा लिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों किशोरों शवों को बरामद किया। घटना कोतवाली क्षेत्र के मवई कला गांव की है। मृतकों में एक व्यक्ति के दो बेटे शामिल थे। जबकि एक किशोर उनका चचेरा भाई था। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर डीएम- एसपी, पूर्व सांसद संग सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

चले गए गहरे पानी में

गंगा दशहरा पर्व के मौके पर गंगा नदी में अल सुबह से स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। मवई कला गांव के पांच किशोर विशाल मौर्या क्0, शिव मौर्या 9 वर्ष, गोलू मौर्या क्8 वर्ष, सूरज मौर्या क्फ् वर्ष तथा शुभम मौर्या क्भ् वर्ष भी नदी में स्नान करने गए थे। इन बालकों व किशोरों को तैरना नहीं आता था। नहाते समय पांचों किशोर आगे बढ़ते हुए गहरे पानी में चले गए। यहां पहुंचते ही उनका संतुलन डगमगा गया और वे नदी में डूबने लगे। आसपास नहा रहे लोगों व मल्लाहों की निगाह डूब रहे उन पांचों पर पड़ी। वे उनको बचाने आगे बढ़े लेकिन तब तक सूरज, शुभम व गोलू गहरे पानी में समा गए। इन तीनों को बचाने में आसपास के लोग असफल रहे लेकिन विशाल व शिव को किसी तरह बचा लिया गया।

निकाला गया शव

इस बीच गांव में भी इस बात की सूचना पहुंच गई। देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण जाल लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए। वहां जाल से छानने पर एक एक कर तीनों किशोरों का शव गंगा से निकाला गया। बचाए गए दो किशोरों को तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर जाने दिया गया। मृतकों में विनोद मौर्या के दो पुत्र सूरज व शुभम और घुसण्डी का पुत्र गोलू शामिल हैं। वहीं बचाए गए विशाल व शिव ओमप्रकाश के पुत्र हैं। विनोद, घुसण्डी व ओमप्रकाश सगे भाई हैं। एक ही परिवार में हुई तीन किशोरों की असामयिक मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रोना-पीटना देखकर सभी गमगीन थे।

फोटो परिचय गंगा में शव खोजते ग्रामीण, शव को निकालकर लाते ग्रामीण, रोते बिलखते परिजन, परिजनों से बात करते पूर्व सांसद व थाना प्रभारी।