-शहीदों को समर्पित रहा अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज का स्थापना दिवस

-छात्राओं ने काव्य पाठ प्रेजेंट कर भरा देश भक्ति का जोश

VARANASI

अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज का स्थापना दिवस 'सृजन- ख्0क्म्' का दूसरा दिन शहीदों व सैनिकों को समर्पित रहा। वीर रस पर आधारित काव्य पाठ कर छात्राओं ने प्रोग्राम को देश भक्ति से सराबोर कर दिया। होम साइंस की श्रुति प्रकाश ने 'देश की खातिर मेरा हौसला भी कम ना था, थे बुलंद इतने इरादे और किसी का डर न था' नामक काव्य पाठ कर लोगों ने देश का हौसला बढ़ाने का काम किया। इस क्रम साइंस फैकल्टी की साक्षी सिंह की 'सारा पाकिस्तान जलाकर अमर तिरंगा लहरा देंगे' नामक कविता पर खूब तालियां बजी। सोशल साइंस की प्रियम्बदा दुबे ने 'तुम भूल गए रिश्ते में बाप तुम्हारे लगते हैं' नामक कविता ने भी खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर जय जवान किसान थीम पर शोभायात्रा निकाली गई थी।

छात्राओं ने ली शपथ

समारोह का इनॉगरेशन चीफ गेस्ट जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर के दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपने भीतर सताए डर को बाहर निकालकर ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। बताया कि छात्राओं के लिए जिला पंचायत केंद्र पर नि:शुल्क बुक्स की व्यवस्था की जा रही है। इसका इनॉगरेशन क्ब् नवंबर से करने की योजना है। ऐसे में छात्राएं नि:शुल्क बुक्स का लाभ उठा सकती हैं। गेस्ट ऑफ ऑनर नीलू मिश्रा ने छात्राओं को क्भ् नवंबर तक मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बनवाने की शपथ दिलाई। स्वागत संयुक्त रूप से प्रिंसिपल डॉ। कुमकुम मालवीय व मैनेजर संदीप अग्रवाल, संचालन डॉ। आकृति मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन पंकज अग्रवाल ने किया। मीडिया प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि क्0 और क्क् नवंबर को कॉलेज बंद रहेगा।

ये रहे विनर

फ‌र्स्ट :काव्य पाठ में साइंस फैकल्टी, सिंगल डांस व वाद-विवाद में सोशल साइंस, सुगम संगीत, ललित कला व शोभायात्रा में होम साइंस तथा आशु भाषण, पोस्टर, क्ले मॉडलिंग व ग्रुप डांस कॉम्पटीशन में कॉमर्स फैकल्टी।

सेकेंड : ग्रुप व ओडीस डांस में साइंस फैकल्टी।