वाराणसी (ब्यूरो)यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट शनिवार को घोषित किया गयादोनों क्लास में गल्र्स की बल्ले-बल्ले रहीव्वायज की तुलना में हाईस्कूल में 6.05 पर्सेंट तो इंटर में 4.72 पर्सेंट गल्र्स अधिक पास हुईं.

हाई स्कूल में ब्वायज भारी

हाई स्कूल में जिले की टॉप टेन सूची में शांति शिक्षा निकेतन इंटर कालेज, आयर के छात्र आशुतोष कुमार 96.33 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में आठवें स्थान पर तो जिले में अव्वल रहेदूसरे स्थान पर देववाणी इंटर कालेज, छितौनी के अमित यादव (95.17 फीसद अंक), तीसरे स्थान पर बीएनआइसी, भैरव तालाब के अमर कुमार मौर्या (95 प्रतिशत), मां भगवती इंटर कालेज कोइरीपुर, बड़ागांव के मौसम यादव 94.33 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर रहेसंत नारायण बाबा पब्लिक इंटर कालेज खालिसपुर के अनुज कुमार मिश्रा 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टाप टेन की सूची में पांचवें स्थान पर नाम दर्ज कराने में सफल रहेछठवें स्थान पर बीटीएसएचएस स्कूल कमच्छा के विधान ङ्क्षसह व विद्या विहार इंटर कालेज सलारपुर की नैनसी ओझा 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से कब्जा जमाने में सफल रहींहाईस्कूल संपूर्ण परिणाम में कुल 39 हजार 374 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दीइसमें 90.53 प्रतिशत पास हुएबालिकाओं का परिणाम 93.01 प्रतिशत तो बालकों का 87.97 प्रतिशत रहा

इंटर में गल्र्स का जलवा

जिले में 12वीं के परीक्षा परिणाम की टाप टेन सूची में बालिकाओं का बोलबाला रहाश्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कालेज भैरवनाथ की अक्षरा कसेरा 90.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर अव्वल रहींनिवोदिता शिक्षा सदर बालिका इंटर कालेज की अंजू त्रिपाठी 90.20 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर, प्यारी देवी इंटर कालेज रामनगर वैभव वर्मा 89.20 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे, सुधाकर महिला इंटर कालेज पांडेयपुर की खुशी ङ्क्षसह 89 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथे, अमर ज्योति जोखन इंटर कालेज लशकरपुर की अमीशा पटेल 88. 60 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवें तो कालिका धाम इंटर कालेज सेवापुरी की स्नेहा पटेल ने 88.40 प्रतिशत अंक के साथ छठवां स्थान हासिल कियाइस तरह जिले की टाप टेन सूची में छह स्थान में पांच पर लड़कियों का ही कब्जा रहाइंटर में शहरी तो हाईस्कूल में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों का परिणाम अच्छा दिखाइंटरमीडिएट में कुल 45 हजार 16 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईंइसमें 88.18 प्रतिशत बालक तो वहीं 92.80 प्रतिशत बालिकाएं पास हुईंजिले का संपूर्ण परीक्षा परिणाम 90.52 प्रतिशत रहा.

हाईस्कूल की टाप टेन सूची

रैंक------ नाम ------ अंक (प्रतिशत में) ------ स्कूल का नाम

1 आशुतोष कुमार 96.33 शांति शिक्षा निकेतन इंटर कालेज, आयर

2 अमित यादव 95.17 देववाणी इंटर कालेज, छितौनी

3 अमर कुमार मौर्या 95 बीएनआइसी, भैरव तालाब

4 मौसम यादव 94.33 मां भगवती इंटर कालेज कोइरीपुर बड़ागांव

5 अनुज कुमार मिश्रा 94.17 संत नारायण बाबा पब्लिक इंटर कालेज खालिसपुर

6 विधान ङ्क्षसह 93.67 बीटीएसएचएस स्कूल कमच्छा

6 नैनसी ओझा 93.67 विद्या विहार इंटर कालेज सलारपुर

7 शिवम वर्मा 92.83 संत नारायण बाबा पब्लिक इंटर कालेज खालिसपुर

7 अवनीश पटेल 92.83 एसबीएमआइसी बरजी नएपुर

8 श्रीअंश विश्वकर्मा 92.17 यूपी इंटर कालेज भोजूबीर

9 आकांक्षा पटेल 92.0 विद्या मंदिर हाईस्कूल सुरही बखरिया

10 अंकिता सोनकर 91.83 रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कालेज भोजूबीर

10 अजय कुमार 91.83 केएमआइसी कंदवा

10 कौशलकांत पटेल 91.83 शांति शिक्षा निकेतन इंटर कालेज आयर

10 संध्या पाल 91.83 राष्ट्रीय यूएमवी करसड़ा बच्छांव

10 निहारिका मौर्या 91.83 बीएसआइसी पैगंबरपुर सारनाथ

इंटरमीडिएट की टाप टेन सूची

1 अक्षरा कसेरा 90.60 श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कालेज भैरवनाथ

2 अंजू त्रिपाठी 90.20 निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कालेज

3 वैभव वर्मा 89.20 प्यारी देवी इंटर कालेज रामनगर

4 खुशी ङ्क्षसह 89.0 सुधाकर महिला इंटर कालेज पांडेयपुर

5 अमीशा पटेल 88.60 अमर ज्योति जोखन इंटर कालेज लशकरपुर

6 स्नेहा पटेल 88.40 कालिकाधाम इंटर कालेज सेवापुरी

6 सुनील प्रजापति 88.40 शिवचरण स्मारक इंटर कालेज मेंहदीगंज राजातालाब

7 करिश्मा यादव 88.20 श्रद्धा इंटर कालेज कचनार राजातालाब

8 करण पाल 88.0 अटल बिहारी वाजपेयी इंटर कालेज श्रवणपुर

9 अर्चना पाल 87.40 श्री बलदेव इंटर कालेज बड़ागांव

9 कोमल वर्मा 87.40 कालिकाधाम इंटर कालेज सेवापुरी

9 राजन कुमार 87.40 दीपराज इंटर कालेज कटारी चोलापुर

10 आशुतोष प्रजापति 87.20 अर्जुन प्रसाद इंटर कालेज खजुरी मिर्जामुराद

10 आकांक्षा कुमारी 87.20 श्रद्धा इंटर कालेज कचनार राजातालाब

10 नंदनी मौर्या 87.20 शिवकुवारी बालिका इंटर कालेज ङ्क्षपड्रा

पिछले आठ वर्षों का सफलता का रिपोर्ट कार्ड (प्रतिशत में)

वर्ष हाईस्कूल इंटर

2015 87.81 93.49

2016 79.98 80.60

2017 79.35 77.43

2018 79.13 81.61

2019 80.95 75.77

2020 85.72 77.93

2021 97.60 97.60

2022 90.53 90.52