-जलकल विभाग ने बकाया वॉटर टैक्स की वसूली के लिए अपनाया रास्ता

-31 मार्च तक बकाया एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में 50 प्रतिशत तक की दी जा रही छूट

VARANASI

बनारस के लोग पानी तो पीते हैं लेकिन उसके पैसे नहीं देते हैं। जिसकी वजह से शहर को पानी पिलाने वाला विभाग जलकल जबरदस्त परेशानी झेल रहा है। उसके बकाया रुपये मिल जाएं तो वह कर्मचारियों को समय पर वेतन दे सकता है। ठेकेदारों को बकाया पेमेंट कर सकता है। सिर्फ यही नहीं वॉटर सप्लाई का सिस्टम भी दुरुस्त कर सकता है। जलकल का बकाया इतना ज्यादा है कि वो मिल जाए तो पूरे शहर में सप्लाई की नयी पाइप लगायी जा सकती है। ऐसे में बकाया वसूली के लिए जलकल ने एकमुश्त समाधान योजना लागू किया है। इसके तहत बकाया जलकर जमा करने वालों को छूट दी जा रही है।

सौ करोड़ से ज्यादा बकाया

पब्लिक की ओर से वॉटर टैक्स का भुगतान न किये जाने के कारण जलकल की हालत खराब हो गयी है। सौ करोड़ से भी ज्यादा वॉटर टैक्स का बकाया है। इसकी वसूली के लिए कई बार प्रयास किये गये लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जलकल के सचिव एसपी श्रीवास्तव की मानें तो बकाया की वजह से कर्मचारियों को समय से वेतन दे पाना भी मुश्किल हो रहा है। जलकल विभाग के कर्मचारियों और ठेकेदारों का ख्0 करोड़ से भी ज्यादा रुपया बकाया है। इसमें रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन समेत अन्य भत्ता भी शामिल हैं। जिसका भुगतान नहीं हो पा रहा है।

मिलेगा फायदा

बकाया वसूली के लिए प्रशासन से भी मदद मांगी गयी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जलकल विभाग अपने खर्च के लिए वॉटर टैक्स वसूली पर निर्भर है। लेकिन सौ करोड़ से ज्यादा बकाया होने के कारण वह किसी तरह का काम करा पाने में असमर्थ है। शासन की ओर से भी विभाग को किसी तरह का भुगतान नहीं किया जाता है। बकाया रुपयों के वसूली के लिए जलकल की ओर से फ्क् मार्च तक एकमुश्त समाधान योजना लागू किया गया है। इसके तहत बकाया रुपये एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में भ्0 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।