- बसंत पंचमी पर बीएचूय में स्टूडेंट्स ने झांकी निकालकर दिया श्रेष्ठ भारत का संदेश

बीएचयू के स्थापना दिवस बसंत पंचमी के अवसर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने विद्या की देवी मां वागेश्वरी का पूजन किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के विभिन्न संकायों में भी विद्या की देवी का पूजन विधि-विधान से किया गया।

यूनिवर्सिटी के स्थापना स्थल पर वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत मां सरस्वती का पूजन किया गया। इस दौरान वीसी प्रो। राकेश भटनागर रजिस्ट्रार डा। नीरज त्रिपाठी पूजा में शामिल हुए।

इसके बाद विभिन्न संकायों से निकाली गयी झांकियों ने मन मोह लिया। हर झांकी कोई न कोई संदेश दे रही थी। संगीत एवं मंच कला संकाय की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य करते हुए मनमोहक झांकी निकाली। इसके कला संकाय की ओर छात्र छात्राओं ने देश की विविधता में एकता को दर्शाते हुए झांकी निकाली। वहीं संस्कृत धर्म विद्या विज्ञान संकाय की अेार से सर्वधर्म सम्भाव की भावना को दर्शाते हुए अदभुत झांकी निकाली। कुल 29 झांकिया निकाली। इस दौरान विश्वविद्यालय में एक शोभायात्रा भी निकाली गई जिसको वीसी प्रो। राकेश भटनागर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।