- मौसम विज्ञानियों का है कहना कि अगले दो दिनों तक कुछ ऐसा ही रहेगा मौसम

VARANASI

मौसमी मिजाज ने एक बार फिर पलटी मारी और लोगों ने उतरती ठंड में ठंडक का एहसास किया। पूरे दिन सन सन कर बहती हवाओं नें ठंड की तासीर को और भी बढ़ा दिया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जम्मू में भारी बर्फबारी के चलते मौसम में यह परिवर्तन हुआ है। जो ठंड के रूप में दिखायी दे रहा है। इधर सारनाथ मौसम विभाग ने ख्ब् घंटे में मैक्सिमम टेंप्रेचर ख्भ्.9 डिग्री सेल्सियस व मिनिमम टेंप्रेचर क्फ्.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

शाम को और बढ़ी ठंडक

सुबह से चल रही हवा शाम को और भी तेज हो गयी। हालत यह थी कि दोपहर में धूप में बैठे लोगों को भी ठंडी हवाओं ने परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम के खराब होने की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार को वार्म सेक्टर गुजरने के चलते हवा की गति में तेजी आई है। बुधवार को वाराणसी से कोल्ड फ्रंट के गुजरने की संभावना है। इसके चलते अगले ब्8 घंटे तक लोगों को खासी ठंड झेलना पड़ सकता है।